नई दिल्ली। मोदी सरकार (Modi government) के लौटने की उम्मीद में भारतीय शेयर बाजार (share market) लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि आमतौर पर चुनाव के आसपास शेयर बाजार सावधानी भरा रुख दर्शाता है, लेकिन इस बार जिस तेजी से बढ़ रहा है उससे विदेशी निवेशकों (foreign investors) के मन में मोदी सरकार के लौटने की उम्मीद मानी जा रही है। भारतीय शेयर बाजार में बीत एक साल में करीब 6.5 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आ चुका है।

एशिया में सबसे ज्यादा आया निवेश
विदेशी निवेशकों ने चालू साल में करीब 6.5 अरब डॉलर (करीब 50 हजार करोड़ रुपये) का निवेश भारतीय शेयर बाजार में किया है। एशिया में (चीन को छोड़कर) यह सबसे ज्यादा है। जानकारों का मानना है कि विदेशी निवेशकों को लग रहा है कि मोदी सरकार चुनाव बाद सत्ता में लौट सकती है। इसी भरोसे पर विदेशी निवेशकों अपना निवेश बढ़ा दिया है।
ये भी बना रिकॉर्ड
शेयर बाजार ने आज तेजी के साथ बंद होकर भी रिकॉर्ड बना दिया है। शेयर बाजार पिछले अगस्त से लगातार वीकली गेन के साथ और पिछले साल जून से लगातार तिमाही बढ़त के साथ बंद हो रहा है। यह दोनों शेयर बाजार के लिए नए कीर्तिमान हैं।
यह भी पढ़ें : PAN Card में ऑनलाइन करेक्शन का ये है प्रोसेस, जानें फीस
वित्त वर्ष 2019 कितने बढ़े इंडेक्स
-फार्मा इंडेक्स में 16.67 फीसदी की बढ़त
-पीएसयू बैंक इंडेक्स में 16.18 फीसदी की बढ़त
-एफएमसीजी इंडेक्स में 16 फीसदी की बढ़त
-आईटी इंडेक्स में 24.6 फीसदी की बढ़त
-मेटल इंडेक्स में 13.40 फीसदी की बढ़त
-ऑटो इंडेक्स 22.8 फीसदी की बढ़त
यह भी पढ़ें : Mutual Fund : छोटे-छोटे निवेश को बना देता है लाखों का फंड
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
