नई दिल्ली। जल्द ही टीवी (TV) देखने वालों को बिना सेट टॉप बॉक्स (set top box) या एसटीबी (STB) बदले अपने डीटीएच (DTH) या केबल आपरेटर (cable service providers) को बदलने की इजाजत मिल जाएगी। ऐसा होने से टीवी दर्शकों (TV viewers) को डीटीएच ऑपरेटरों की मनमानी से छुटकारा मिल जाएगा। अभी तक टीवी दर्शक किसी भी कंपनी का एसटीबी (STB) लेने के बाद फंसा हुआ महसूस करते थे, क्योंकि अगर वह अपनी डीटीएच (DTH) कंपनी से संतुष्ट न होने पर उसे बदले में परेशानियों महसूस करते थे। ऐसा करने के लिए टीवी दर्शकों (TV viewers) को नया एसटीबी (STB) लेना पड़ता था, जो महंगा होता था और लम्बी प्रक्रिया होती है। लेकिन अब आप इस सेट टॉप बॉक्स (set top box) को बदले बिना डीटीएच (DTH) ऑपरेटर या केबल आपरेटर (cable service providers) को बदल सकेंगे।

ट्राई चेयरमैन की घोषणा
ट्राई के चेयरमैन आर एस शर्मा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इस साल के अंत तक यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। जानकारों के अनुसार यह सुविधा उसी तरह की होगी जैसे लोग अपना मोबाइल नंबर बदले बिना मोबाइल ऑपरेटर बदल लेते हैं। ऐसा होने से डीटीएच ऑपरेटरों को जहां अपने रेट सही रखने होंगे वहीं अच्छी सेवा देने का दबाव भी बढ़ेगा। इसका अंत में टीवी दर्शकों फायदा मिलेगा। ट्राई अध्यक्ष आर एस शर्मा के अनुसार वह इस व्यवस्था को लागू करने के लिए पिछले 2 सालों से प्रयास कर रहे थे। अब इस मामले की ज्यादातर बड़ी दिक्कतों को सुलझा लिया गया है। अब कारोबारी मुद्दे बचे हैं, जिन्हें जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : LIC लैप्स पॉलिसी 30 मार्च तक शुरू करने पर दे रही छूट, बचेगा income Tax भी
मोबाइल फोन क्षेत्र में यह प्रयोग रहा है सफल
उन्होंने कहा कि देश में मोबाइल सेक्टर में ओपन सोर्स सिस्टम काम कर रहा है। देश में लोगों को कभी भी अपना मोबाइल ऑपरेटर बदलने के लिए अपना मोबाइल हैंडसेट नहीं बदलना पड़ता है। अब ऐसा ही टीवी (TV) के क्षेत्र में भी हो जाएगा। लोग बिना सेट टॉप बॉक्स (set top box) या एसटीबी (STB) बदले अपने डीटीएच (DTH) या केबल आपरेटर (cable service providers) को बदल सकेंगे।
यह भी पढ़ें : SBI ATM कार्ड से अब नहीं हो सकेगा फ्रॉड, Bank ने दी बड़ी सुविधा
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
