नई दिल्ली। वाहनों के थर्ड पार्टी प्रीमियम (Third Party Motor Insurance Premium) में पिछले छह सालों में औसतन 29 फीसदी का इजाफा हुआ है और अगले साल इसमें फिर वृद्धि होने की संभावना है। कयास लगाया जा रहा है कि भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) हर साल की भांति आगामी वित्तीय वर्ष में भी दोपहिया और चार पहिया वाहनों के थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम की नई दरों की घोषणा कर सकता है।

लगातार बढ़ रहा प्रीमियम
पॉलिसी बाजार डॉट कॉम के विश्लेषण के अनुसार, पिछले छह सालों में कार के थर्ड पार्टी प्रीमियम में औसतन 29 फीसदी और दोपहिया वाहन के बीमा प्रीमियम (Insurance Premium) में औसतन 23 फीसदी की वृद्धि हुई है। बीमा कंपनियों का थर्ड पार्टी प्रीमियम (Third Party Motor Insurance Premium) हमेशा एक समान रहता है। विभिन्न क्यूबिक/इंजन क्षमता के वाहनों के लिए सभी बीमा कंपनियों के दावों के आंकड़ों पर विचार करने के बाद आईआरडीएआई (IRDAI) द्वारा इसे निर्धारित किया जाता है।
एक नियमित प्रक्रिया
पॉलिसी बाजार डॉट कॉम के मोटर इंश्योरेंस बिजनेस हेड सज्जा प्रवीण चौधरी ने बताया, "हर साल थर्ड पार्टी प्रीमियम दरों की समीक्षा करना और अपडेट करना आईआरडीएआई (IRDAI) की एक नियमित प्रक्रिया है।"
और हो सकता है इजाफा
उन्होंने बताया कि 2013 के बाद से पांच वर्षों तक थर्ड-पार्टी मोटर इंश्योरेंस (Third Party Motor Insurance Premium) की दरों में लगातार वृद्धि के बाद, पिछले वित्तीय वर्ष 2018-19 में आईआरडीएआई ने कारों के लिए टीपी दरों को कोई भी फेरबदल नहीं करने का फैसला किया था, जबकि सस्ते वाहनों के सेगमेंट के लिए दरों में कमी की गई थी। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि इस साल इसमें 10-15 फीसदी तक इजाफा हो सकता है।
यह भी पढ़ें : Car Insurance लेने से पहले अब जानें ये 10 बड़ी बातें, होगा फायदा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
