नई दिल्ली। पीएनबी घोटाले (PNB scam) के मुख्य आरोपी नीरव मोदी (nirav modi) को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। एएनआई ने ईडी (ED) के हवाले से यह जानकारी देते हुए बताया है कि अब उसे भारत लाने का प्रयास किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किए नीरव मोदी को कोर्ट ने जमानत देने से मना कर दिया। उन्हें अब 29 मार्च तक हिरासत में रहना पड़ेगा। उनकी जमानत का विरोध करते हुए कहा गया था कि अगर उन्हें जमानत पर छोड़ा जाता है तो उनके फरार होने की आशंका है।

मिल सकती है जमानत
कानून के जानकारों के मुताबिक, नीरव को लंदन कोर्ट से आज ही जमानत भी मिल सकती है। इसके बाद आगे मामले को विजय माल्य के केस की तरह चलाया जाएगा। बता दें कि भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को भी लंदन में साल 2017 में गिरफ्तार किया गया था। हालाकिं कुछ ही देर में उन्हें जमानत भी मिल गई थी। इससे पहले उसी साल अप्रैल में भी माल्या की लंदन में गिरफ्तारी हुई थी और उस बार भी कुछ घंटों में उन्हें जमानत मिल गई थी।
13 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का है आरोप
नीरव मोदी पर पीएनबी से 13 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। फरारी के दौरान नीरव मोदी पिछले दिनों लंदन की सड़कों पर अपना लुक बदलकर घूमते दिखे थे। हालांकि उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका था। इसके बाद ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया।
प्रत्यर्पण (Extradition) का प्रयास करेगा भारत
नीरव मोदी की गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार अब उसके ब्रिटेन से प्रत्यर्पण (Extradition) का प्रयास शुरू करेगी। इस काम के लिए भारत की तरफ से सीबीआई (cbi) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम लंदन भेजी जाएगी। प्रत्यर्पण (Extradition)को लेकर बीते दिनों विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि हम इस मामले में कार्यवाही कर रहे हैं। लंदन में वह दिख गया, इसका यह मतलब यह नहीं है कि हम उसको तुरंत भारत ले आएंगे। इसके लिए एक प्रक्रिया होती है, जो हम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : PNB ने शुरू की ज्यादा ब्याज वाली FD, जानें क्या है 111-222-333 प्लान
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications