नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 1 फरवरी 2019 से अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में संशोधन कर दिया है। इसके अलावा पीएनबी (PNB) ने 3 नए मैच्योरिटी पीरियड 111 दिन, 222 दिन और 333 दिन वाली विशेष एफडी (FD) की योजना भी जारी की है। इन एफडी (FD) की सबसे खास बात यह है कि इनमें से 333 दिन वाली एफडी पर बैंक सामान्य नागिरकों को सबसे अधिक ब्याज देगा। इसके अलावा अगर कोई चाहे तों पीएनबी (PNB) में 5 वर्ष और 10 वर्ष के लिए भी एफडी (FD) करके इनकम टैक्स बचा सकता है। इन एफडी पर पैसा एफडी पूरी होने पर ही निकाला जा सकता है।

बजट के बाद एफडी हुई आकर्षक
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने बजट भाषण में ब्याज से होने वाली आय पर कर टीडीएस (TDS) कटौती की सीमा को बढ़ाकर 10,000 रुपये से 40,000 रुपये प्रति वर्ष कर दिया है। यानी अब बैंक जमा पर अगर 40 हजार रुपये तक का ब्याज मिलेगा तो टीडीएस नहीं काटा जाएगा। हालांकि इस छूट का फायदा लोगों को अगले वित्तीय साल में मिलेगा।
ये हैं 3 नई एफडी (FD) की ब्याज दरें
-111 दिन की एफडी (FD) पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7 फीसदी की दर से ब्याज देगा।
-222 दिन की एफडी (FD) पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.60 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.1 फीसदी की दर से ब्याज देगा।
-333 दिन की एफडी (FD) पर बैंक सामान्य नागरिकों को 7.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 फीसदी की दर से ब्याज देगा।
अन्य एफडी (FD) की ब्याज दरें
-180 से 270 दिनों के बीच की एफडी (FD) पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.35 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 6.85 फीसदी की दर से ब्याज देगा।
-271 से 1 साल के बीच की एफडी (FD) पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.35 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 6.85 फीसदी की दर से ब्याज देगा।
-1 साल की एफडी (FD) पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.75 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 फीसदी की दर से ब्याज देगा।
-555 दिनों की एफडी (FD) पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.85 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.35 फीसदी की दर से ब्याज देगा। लेकिन इस एफडी का फायदा केवल 31 मार्च 2019 तक ही उठाया जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
