नई दिल्ली। देश में अपनी तरह का पहला इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज से निवेश के लिए खुुल गया है। एंबेसी ऑफिस पार्क्स रीट्ज के आईपीओ (IPO) में 20 मार्च 2019 तक आवेदन किया जा सकता है। देश में अभी तक रियल इस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट यानी रीट्ज (REIT) ने पूंजी बाजार से पैसा नहीं जुटाया है। इस तरह से यह देश की पहली कंपनी बन गई है। कंपनी अपना शेयर 299 से 300 रुपये के प्रासइ बैंड पर लाई है। यानी निवेशक इस प्राइस बैंड में आवेदन कर सकते हैं।

न्यूनतम कितने शेयर के लिए करना होगा आवेदन
एंबेसी ऑफिस पार्क्स रीट्ज (Embassy Office Parks REIT) इस आईपीओ (IPO) के जरिये 4750 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशक अगर इस आईपीओ (IPO) के तहत आवेदन करके शेयर लेना चाहते हैं तो उन्हें कम से कम 800 शेयर के लिए आवेदन करना होगा। अगर कोई निवेशक 800 से ज्यादा शेयर (share) के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे फिर 400 शेयर के गुणांक में निवेश करना होगा। यह एक एंबेसी ऑफिस पार्क्स रीट्ज (Embassy Office Parks REIT) और ब्लैकस्टोन (Blackstone) का ज्वाइंट वेंचर है। इनके पास 11 कर्मिशियल प्रॉपर्टी हैं, जिनका साइज् करीब 3.1 लाख वर्ग फिट है।
कंपनी आईपीओ (IPO) के पैसे का क्या करेगी
-कंपनी आईपीओ (IPO) से मिले इस पैसे अपना कर्ज घटाएगी और नई प्रॉपर्टी में निवेश करेगी।
-कंपनी 12.91 करोड़ शेयर जारी कर रही है। यह उसकी कुल पेडअप कैपिटल का 10 फीसदी है।
यह भी पढ़ें : Mutual Fund : 16 दिन में दिया इस स्कीम ने 3200 % का रिटर्न
क्या होता है आईपीओ (IPO)
कोई भी कंपनी खुलते समय या अपने विस्तार के लिए इनीशल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ (IPO) के माध्यम से पैसा जुटाती है। इस पैसे को कारोबार में लगाया जाता है, जिससे कंपनी का तेजी से विस्तार होता है। ऐसे में होने वाले फायदे का लाभ कंपनियों के शेयर होल्डर्स को मिलता है।
आईपीओ (IPO) की प्रक्रिया
आईपीओ (IPO) की पूरी प्रक्रिया को सेबी (sebi) ने तय कर रखा है, जिससे निवेशको ंके साथ धोखाधड़ी न हो सके। जिस कंपनी को आईपीओ (IPO) जारी करना होता है, तो पहले सेबी में रजिस्टर करवाना होता है। सेबी सारे दस्तावेजों को देखने के बाद इसे मंजूरी देती है।
आईपीओ (IPO) में कैसे तय होता है शेयर का दाम
सेबी (SEBI) से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी शेयर (share) की कीमत निर्धारित करती है और फैसला करती है कि कितने शेयर जारी किए जाने हैं। दो तरह के आईपीओ (ipo) जारी किए जाते हैं। एक है फिक्स्ड प्राइस (Fixed price) और दूसरा बुक बिल्डिंग (book building)। फिक्स्ड प्राइस में कंपनी पहले ही शेयर की कीमत तय कर देती है। वहीं बुक बिल्डिंग में एक रेंज बताया जाता है, जिसमें निवेशक को बिड करना होता है।
यह भी पढ़ें : इस Mutual Fund स्कीम ने भी बना दिया Crorepati, आपके लिए भी है मौका
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव



Click it and Unblock the Notifications
