नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले दिनों आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) का दर्जा सरकारी बैंक से हटाकर प्राइवेट बैंक का कर दिया है। अचानक हुए इस बदलाव से बैंक के कर्मचारी नाराज हैं और आंदोलन की धमकी दी है। आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के कर्मचारियों ने कहा है उनकी सेवाएं दूसरे किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में शिफ्ट की जाएं।

भूख हड़ताल की दी धमकी
आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) की कर्मचारियों की एसोसिएशन ऑल इंडिया आईडीबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIIDBIOA) ने एक दिवसीय भूख हड़ताल का ऐलान कर दिया है। AIIDBIOA के सचिव एवी विट्ठल की ओर से बैंकिंग सचिव राजीव कुमार, रीजनल लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) और चीफ लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) को भेजे गए पत्र में 30 मार्च को भूख हड़ताल करने की बात कही गई है। इस पत्र में विट्ठल ने आरबीआई (RBI) की ओर से आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को री-कैटिराइज करने पर चिंता जताई गई है। पत्र में AIIDBIOA ने सरकार, बैंक और एसोसिएशन के बीच एक एमओयू (mou) साइन करने की मांग की गई है। इस एमओयू बैंक में काम कर रहे मौजूद कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति तक सेवा शर्तों और सुविधाओं को लेकर प्रबंधन से गारंटी देने की बात की गई है।
कर्मचारियों की अन्य मांगें
आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) की यूनियन की तरफ से भेजे पत्र में कर्मचारियों ने ट्रांसफर को लेकर आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के बीच AIIDBIOA एक द्विपक्षीय समझौते की मांग रखी है। साथ ही एसोसिएशन ने तेजी से बढ़ते नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPA) और विशाल बट्टे खाते को देखते हुए जवाबदेही तय करने की मांग रखी है।
एलआईसी (LIC) ने कर लिया है अधिग्रहण
दरअसल भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) की 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। इसी कारण आरबीआई (RBI) ने बैंक को निजी क्षेत्र के बैंक की श्रेणी में रख दिया है। एलआईसी (LIC) की ओर से IDBI Bank में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया जनवरी में पूरी हुई है। आरबीआई (RBI) ने 21 जनवरी 2019 से IDBI बैंक को निजी क्षेत्र के बैंक का दर्जा दिया है।
यह भी पढ़ें : LIC HF दे रहा FD पर SBI से ज्यादा ब्याज, ऐसे उठाएं फायदा
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications