नई दिल्ली। देश में लोग पैसा सुरक्षित रहे और बढ़ता भी रहे इसके लिए फिक्स डिपॉजिट (FD) कराना पसंद करते हैं। देश की जितना भी निवेश है उसमें एफडी (FD) की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। एफडी (FD) की ब्याज दरें अक्सर बदलती रहती हैं ऐसे में लोगों को पता रहना चाहिए कि उनको एफडी (FD) कराने पर सबसे ज्यादा ब्याज कहां पर मिलेगा। इस वक्त 1 साल की एफडी (FD) पर एसबीआई से ज्यादा एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) दे रहा है। यह एसबीआई से करीब 1.75 फीसदी ज्यादा ब्याज मिल रहा है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) में कोई भी एफडी (FD) करा सकता है। यहां पर वरिष्ठ नागिरकों को थोड़ा ब्याज ज्यादा भी मिल रहा है।

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) FD की न्यूनतम जमा राशि
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) FD के लिए न्यूनतम जमा राशि 10 हजार रुपये है। अगर कोई इससे ज्यादा पैसा जमा करना चाहता है तो 10 हजार रुपये के गुणांक में ही यह जमा हो सकती है। लोग चाहें तो 20 करोड़ रुपये तक की एफडी (FD) यहां करा सकते हैं।
अब पहले जानें एसबीआई (sbi) के एफडी (fd) की ब्याज दरें
-211 से लेकर 1 साल की एफडी (fd) पर मिल रहा है 6.40 फीसदी ब्याज।
-1 से लेकर 5 साल तक की एफडी (fd) पर मिल रहा है 6.80 फीसदी ब्याज।
-वहीं 5 से लेकर 10 साल तक की एफडी (fd) पर 6.85 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) की FD की ब्याज दरें
आमलोगों के लिए 20 करोड़ रुपये तक की FD की ब्याज दरें
-1 की जमा पर यहां पर 8.15 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
-1 साल 6 माह की जमा पर यहां 8.15 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
-2 साल की जमा पर यहां 8.20 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
-3 साल की जमा पर यहां 8.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
-5 साल की जमा पर यहां 8.30 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20 करोड़ रुपये तक FD की ब्याज दरें
-1 साल की जमा पर 8.40 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
-1 साल 6 माह की जमा पर यहां 8.40 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
-2 साल की जमा पर यहां 8.45 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
-3 साल की जमा पर यहां 8.50 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
-5 साल की जमा पर यहां 8.55 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
जानें 1 लाख की एफडी (FD) पर कितना मिलेगा 1 साल के बाद
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) अभी 1 साल की एफडी पर 8.15 फीसदी ब्याज दे रहा है। ऐसे में अगर कोई यहां पर 1 लाख रुपये जमा करता है तो उसे 1 साल बाद 108316 रुपये वापस मिलेगा। इसमें 1 लाख रुपये मूलधन है और 8,316 रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा।
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) FD के बदले देता है लोन
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) अपनी फिक्स डिपॉजिट (FD) के बदले में लोन (loan) की सुविधा भी देता है। लोग अपनी एफडी (FD) में जमा राशि के बदले 75 फीसदी तक लोन (loan) ले सकते हैं। इस लोन (loan) पर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) 9.15 से लेकर 9.3 फीसदी तक ब्याज लेती है।
एफडी (FD) कराने से पहले क्या रखें सावधानी
एफडी (FD) कराते वक्त कुछ सावधानियां जरूरी हैं। इससे में सबसे पहली सावधानी है कि हरदम इसे संयुक्त नाम से ही कराना चाहिए। इसके अलावा एफडी में नॉमिनी जरूरी होना चाहिए। इसके अलावा अगर ज्यादा पैसों एफडी (FD) करानी है तो उसे टुकड़ों में कराएं। ऐसा करने से अगर कभी अचानक जरूरत पड़ती है तो सभी एफडी (FD) नहीं खत्म करनी पड़ती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications