नई दिल्ली/मुंबई। सरकार के 737 मैक्स विमान के परिचालन को रोके जाने और कई अन्य कारणों से कई विमानन कंपनियों द्वारा परिचालन रद्द किए जाने से हवाई यात्रियों को अधिक हवाई किराए और कम विमान विकल्प की विकट संभावनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उद्योग सूत्रों के मुताबिक, अंतिम क्षणों में बुकिंग कराने में कुछ सेक्टरों में 100 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि देखी गई है।

इक्सिगो के सीईओ और सह-संस्थापक आलोक बाजपेई ने कहा, "विभिन्न कारकों से बड़ी संख्या में विमानों का परिचालन रुका हुआ है और इससे सीट क्षमता में कमी आई है, जिससे रातोंरात में विमान किराए में वृद्धि हुई है। दिल्ली-मुंबई, मुंबई-चेन्नई, मुंबई कोलकाता और मुंबई-बेंगलुरू जैसे मुख्य मार्गो पर हवाई किराए में पिछले साल इस वक्त की तुलना में बुधवार को अंतिम क्षणों में बुकिंग कराने में 100 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई है।"
उन्होंने कहा, "मुंबई-चेन्नई के लिए मौजूदा किराया 26,073 रुपये पहुंच गया है जबकि पिछले साल इसी अवधि में किराया 5,369 रुपये था। बढ़ती मांग के परिणामस्वरूप होली और गर्मियों की छुट्टियों के नजदीक होने से अधिक हवाई किराए के बने रहने की उम्मीद है।"
इथियोपिया में दुर्घटना के बाद भारत सरकार ने बुधवार को 737 मैक्स विमान का परिचालन रोकने का फैसला किया था जिससे स्पाइसजेट और जेट एयरवेज जैसी विमानन कंपनियों का परिचालन काफी प्रभावित हुआ।
भारत में स्पाइसजेट 12 व जेट एयरवेज पांच 737-800 मैक्स विमानों का परिचालन करता है। जेट फ्लीट का एक हिस्सा अन्य कारणों से भी उड़ान नहीं भर पा रहा है। परिचालन रोके जाने से स्पाइसजेट को बुधवार को 14 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। गुरुवार को इसकी संख्या 32 तक पहुंच सकती है।
स्पाइसजेट के अलावा वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहे जेट एयरवेज के पहले से ही चार विमान परिचालन से बाहर हैं। ये चार विमान पट्टाकर्ताओं की बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने के कारण परिचालन से बाहर हैं, जिससे कुल संख्या 32 पहुंच गई है। करीब 50 विमान कलपुरजों की कमी सहित विभिन्न कारणों से परिचालन से बाहर बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पैसे की हेकड़ी दिखा रहा CHINA, 3 गुना ज्यादा है INDIA से वजन
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications