नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (एफएडीए) ने बुधवार को फरवरी, 2019 के वाहनों के मासिक पंजीकरण के आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के मुताबिक इस वित्त वर्ष में फरवरी सबसे खराब महीनों में से एक रहा है। एफएडीए के अध्यक्ष आशीष हर्षराज काले ने कहा, "जनवरी में पीवी की सेल्स में एक माह तक हुई वृद्धि साल के अंत एवं स्टॉक क्लियरेंस की वजह से तथा इस उद्योग में कुछ नए लॉन्च हुए वाहनों के प्रति उत्साह के कारण थी। इस वृद्धि के बाद उद्योग ने एक बार फिर नकारात्मक रुख ले लिया है और फरवरी इस वित्तवर्ष के दौरान ऑटो की रिटेल में सबसे मंद महीनों में से एक बन गया है।" एफएडीए के अनुसार स्थिति यह है कि टूव्हीलर डीलर्स के पास कुछ स्थानों पर स्टॉक 100 दिनों से ज्यादा समय से जमा है।

ऑटो बिक्री में मंदी का दौर
उन्होंने कहा, "भारत में ऑटो की बिक्री में काफी लंबे समय से मंदी चल रही है और बिक्री में यह मंदी तथा नकारात्मक वृद्धि पिछले छह महीनों से जारी है। निकट भविष्य में भी इस स्थिति के सुधार के संकेत कम हैं।" जारी बयान के अनुसार, सितंबर में बीमा के खर्च में तीव्र वृद्धि के बाद पिछले कुछ महीनों में कई नकारात्मक चीजों के कारण ग्राहकों ने नए वाहन खरीदने के निर्णय को स्थगित किया है और ग्राहकों की मांग कमजोर हुई है।
डीलर्स के पास बढ़ रहा स्टॉक
बयान के अनुसार, देश के कोने-कोने में ऑटो डीलरों के पास सभी श्रेणियों में बहुत ज्यादा स्टॉक हो गया है और पैसेंजर वाहनों एवं कमर्शियल वाहनों की इन्वेंटरी बहुत बढ़ गई है। पिछले दो महीनों में इस स्थिति में आंशिक सुधार हुआ था, लेकिन उसके बाद स्थिति फिर से नवंबर, 2018 की अनिश्चित स्थिति में आ गई। एफएडीए टूव्हीलर डीलर्स में से कुछ स्थानों पर तो स्टॉक 100 दिनों से ज्यादा समय से जमा है। हालांकि एफएडीए अध्यक्ष ने कहा, "एफएडीए एवं समूचे ऑटो उद्योग का मानना है कि मांग की कमी अस्थायी है और भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते ऑटो बाजारों में से एक होगा।"
यह भी पढ़ें : जानें Petrol-Diesel-CNG और LPG के हर शहर के रेट
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
