नई दिल्ली। बीएसएनएल (bsnl) पहली बार अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पाई है। ऐसा फरवरी माह में हुआ है। कंपनी के पास करीब 1.76 लाख कर्मचारी हैं। इसका मुख्य कारण कंपनी के पास फंड की कमी होना है। कंपनी अब इतनी भी कमाई नहीं कर पा रही है कि वह अपने कर्मचारियों को वेतन बांट सके। अब कर्मचारी संगठनों ने संचार मंत्री को पत्र लिखकर मदद मांगी है।

बीएसएनएल (bsnl) का जहां एक तरफ वेतन का बिल 8 फीसदी सालााना की गति से बढ़ता जा रहा है, वहीं उसकी कमाई स्थिर नहीं है। अब हालात ये हैं कि कंपनी का अपनी कुल कमाई का करीब 55 फीसदी सिर्फ वेतन बांटने में खर्च हो रहा है। वही सरकार ने फिलहाल कोई भी वित्तीय सहायता देने का संकेत नही दिया है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी जैसे जैसे आय होती जाएगी, कर्मचारियों की वेतन का भुगतान का तरीका अपना सकती है। बीएसएनएल (bsnl) के एक अधिकारी के अनुसार कंपनी ने केरल, जम्मू और कश्मीर सहित ओडिशा में वेतन बांटने का काम शुरू कर दिया है।
उल्लेखनीय है, कि करीब छह साल से संकट के दौर से गुजर रही बीएसएनएल (bsnl) व एमटीएनएल (mtnl) की स्थिति लगातार दयनीय होती जा रही है। निजी क्षेत्र की कंपनियों से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा और तकनीकी रूप से इन दोनों कंपनियों को आधुनिक उपकरण व अन्य सुविधाएं नहीं मिलने से इनके ग्राहकों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। वर्तमान में जहां सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां 4जी के साथ अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं अपने ग्राहकों को दे रही हैं, वहीं बीएसएनएल (bsnl) इनकी प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पा रही है।
यह भी पढ़ें : Reliance Jio का नया धमाका, जानें अब क्या मिला
रिलायंस जियो (reliance jio) की लांचिंग के बाद से देश की लगभग सभी मोबाइल कंपनियों की वित्तीय स्थिति पर निगेटिव असर पड़ा है। इसका मुख्य कारण पहले रिलायंस जियाे (reliance jio) की तरफ काफी समय तक फ्री सर्विस देना और उसके बाद काफी कम रेट पर डेटा उपलब्ध कराना है। इसके चलते बाकी कंपनियों को भी अपने रेट घटाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इसके चलते देश की मोबाइल कंपनियों ने अपना कारोबार तक समेट लिया है और अपनी मोबाइल कंपनियां बड़े आपरेटरों को बेच दी हैं।
यह भी पढ़ें : Jio सहित अन्य कंपनियों ने बदले प्लान, जानें क्या मिला फायदा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
