नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने एक बार फिर से धमाका किया है। इस बार रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों के लिए जियो ग्रुप टॉक ऐप (Jio Group Talk app) लांच किया है। इस ऐप के जरिए लोग ग्रुप कॉन्फ्रेंस कॉल कर सकते हैं। इस ग्रुप ऐप के जरिए एक बार में अधिकतम 10 लोगों से बात की जा सकती है। जियो ग्रुप टॉक ऐप (Jio Group Talk app) 4G VoLTE नेटवर्क पर काम करता है, जिसकी वजह से आपको बेहतर और एचडी क्वालिटी के वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलता है। ऐसा माना जा रहा है कि रिलायंस जियो अब व्हाट्सएप (WhatsApp) को टक्कर देने की तैयारी कर रही है।

अभी है जियो ग्रुप टॉक ऐप (Jio Group Talk app) का ट्रायल वर्जन
जियो ग्रुप टॉक ऐप (Jio Group Talk app) को अभी ट्रायल के रूप् पर जारी किया गया है। जियो यूजर्स (Jio) इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर यह ऐप उपलब्ध करा दिया गया है। इस एप का कमर्शियल वर्जन जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। इस एप का इस्तेमाल अन्य मोबाइल कंपनियों के ग्राहक भी कर सकते हैं। हालांकि इस ऐप को फिलहाल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है।
जियो ग्रुप टॉक ऐप (Jio Group Talk app) में कई फीचर्स
जियो ग्रुप टॉक ऐप (Jio Group Talk app) में लेक्चर मोड और म्यूट पार्टिसिपेंट्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इस फीचर की मदद से आप चाहे तो किसी भी यूजर को म्यूट कर सकते हैं और चाहें तो लेक्चर दे सकते हैं। इस ऐप का फायदा यह है कि इस ऐप के जरिए आप लैंडलाइन के यूजर्स को भी कनेक्ट कर सकेंगे। कॉन्फ्रेंस कॉल शुरू करने के लिए मोबाइल फोन की डायरेक्टरी में सभी मेंबर्स के नंबर सेव होने चाहिए।
कैसे करेगा काम
- जियो यूजर्स को जियो ग्रुप टॉक ऐप को डाउनलोड करने के बाद इस पर अपने जियो नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- वेरिफिकेशन के लिए यूजर्स के पास एक OTP आएगा.
- OTP एंटर करने के बाद जियो ग्रुप टॉक का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
फ्यूचर में वीडियो कॉलिंग फीचर आने की संभावना
जियो ग्रुप टॉक ऐप (Jio Group Talk app) आपके हैंडसेट के कैमरे को एक्सेस करने के लिए भी परमीशन मांगता है। इसको इस बाता का संकेत माना जा सकता है कि आगे चलकर इस पर वीडियो कॉलिंग का फीचर भी आ सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications