नई दिल्ली। इथियोपिया में रविवार को बोइंग-737 विमान क्रैश में 158 यात्रियों की मौत के बाद से दुनियाभर की सरकारें सख्त हो गई हैं। कई देशों की सरकारों ने बोइंग 737 मैक्स 8 मॉडल को उड़ाने पर रोक लगा दी है। वहीं अमेरिका ने कहा है कि अगर जांच में बोइंग कंपनी दोषी पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं भारत में एहतियात के तौर कम से कम 1000 घंटे का अनुभव रखने वाले पायलटों को ही इस मॉडल उड़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

दुनिया के कई देशों ने रोकी मैक्स 8 विमानों की सेवाएं
-चीनी कंपनियां बोइंग 737 मैक्स 8 की सबसे बड़ी कंज्यूमर हैं। देश में इस बोइंग 737 के 97 मॉडल का इस्तेमाल हो रहा है। ये विमान एयर चाइना, चाइना ईस्टर्न और चाइना सदर्न के बेड़े का हिस्सा हैं। तीनों कंपनियों ने मैक्स 8 विमानों का इस्तेमाल फिलहाल रोक दिया है।
-इंडोनिशिया की विमानन कंपनियों गरुड़ इंडोनेशिया को सरकार से बोइंग मैक्स-8 का अभी इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश मिले हैं। गरुड़ एक और लॉयन एयर 10 बोइंग मैक्स-8 का इस्तेमाल करती है।
-कैरेबियाई कंपनी केयमैन एयरलाइन्स ने अस्थायी तौर पर बोइंग 737 मैक्स को ऑपरेशन्स से हटा लिया है।
-सिंगापुर के विमानन नियामक ने भी मंगलवार को बोइंग 737 मैक्स 8 के संचालन को अस्थाई रूप से रोक दिया है।
भाारत में डीजीसीए ने जारी किए सुरक्षा निर्देश
भारत में एहतियात को तौर कम से कम 1000 घंटे का अनुभव रखने वाले पायलटों को ही इस मॉडल उड़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं।नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बोइंग-737 मैक्स 8 उड़ाने वाले पायलट के साथ इसके को-पायलट के पास भी 500 घंटे का उड़ानों का अनुभव होना चाहिए। इसी बीच जेट एयरवेज ने बताया है कि उसने मैक्स 8 की उड़ानें रोक दी हैं।
अमेरिका ने कहा कि बोइंग 737 मैक्स में सुरक्षा खामी पाए जाने पर कार्रवाई होगी
अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने घोषणा कर कहा है कि अगर बोइंग 737 मैक्स में सुरक्षा संबंधी कोई खामी पाई जाती है तो तत्काल और उचित कार्रवाई की जाएगी। 'एफे' की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को ट्विटर पर जारी एक बयान में प्रशासन ने पुष्टि कर कहा किएफएए और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) की एक टीम दुर्घटना के आंकड़े एकत्र करने और नागरिक उड्डयन अधिकारियों के संपर्क में रहने के लिए दुर्घटना स्थल पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें : मोबाइल से ऐसे करें AADHAAR को Pan से लिंक, आसान है तरीका
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications