मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा है कि तरलता चिंताओं को दूर करने के लिए ओपेन मार्केट आपरेशन (OMO) के तहत 7 मार्च को 12,500 करोड़ रुपये डालेगा। इससे सिस्टम में तलरता बढ़ेगी और बैंक आसानी से काम कर सकेंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फायनेंशियल सर्विसिस लिमिटेड (IL&FS) के संकट में आने के बाद से सिस्टम में तरलता की काफी कमी थी। इसके चलते कई सेक्टर को कर्ज नहींं मिल पा रहा था।

आरबीआई (RBI) खरीदेगा सरकारी प्रतिभूतियों को
आरबीआई (RBI) ने एक बयान में कहा, "मौजूदा तरलता हालात के आकलन के आधार पर और टिकाऊ तरलता की जरूरतें बढ़ने के कारण आरबीआई (RBI) ने मुक्त बाजार संचालन के तहत 125 अरब रुपये की राशि की सरकारी प्रतिभूतियों को मल्टी प्राइज मेथड का इस्तेमाल करते हुए मल्टी सिक्युरिटी ऑक्शन के जरिए 7 मार्च, 2019 को खरीदने का निर्णय लिया है।" आरबीआई (RBI) ने अपने बयान में कहा है कि सभी प्रतिभूतियों को एकसाथ रखने के लिए 125 अरब रुपये राशि की एक सकल सीमा निर्धारित है।
यह भी पढ़ें : LIC HF दे रहा FD पर SBI से ज्यादा ब्याज, ऐसे उठाएं फायदा
फाइनेंशियल सेक्टर में वित्तीय संकट
उल्लेखनीय है कि वित्तीय सेक्टर चार महीनों से तरलता संकट से जूझ रहा है, जब इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फायनेंशियल सर्विसिस लिमिटेड (infrastructure leasing & financial services) (IL&FS) जब अपने भुगतान दायित्यों को पूरा करने में असमर्थ रहा तो आरबीआई (RBI) को यह कदम उठाना पड़ा है। इसके कारण एनबीएफसी सेक्टर को ऋण देने को लेकर बैंक और अन्य संस्थान रुचि नहीं ले रहे थे, जिससे दिक्कतें लगातार बढ़ रही थीं।
म्युचुअल फंड (mutual fund) कंपनियां भी दिक्कत में
इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फायनेंशियल सर्विसिस लिमिटेड (infrastructure leasing & financial services) (IL&FS) के संकट में आने से कई म्युचुअल फंड कंपनियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन म्युचुअल फंड (mutual fund) कंपनियों ने IL&FS में निवेश कर रखा है, जो पैसा अब फंस गया है।
यह भी पढ़ें : Bank जीरो बैलेंस में भी खोलते हैं बच्चों के नाम अकाउंट, जानें फीचर्स
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications