नई दिल्ली। भारी उतार-चढ़ाव के साथ भारतीय शेयर बाजार इस सप्ताह पिछले सप्ताह के मुकाबले बढ़त के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 36,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में लिवाली का सपोर्ट देखा गया। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का शेयर बाजार पर असर देखा गया। पूरे सप्ताह के दौरान तीन कारोबारी सत्रों में प्रमुख शेयर संवेदी सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को सेंसेक्स पिछले सप्ताह के मुकाबले 192.33 अंक यानी 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 36,063.81 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी में भी 71.85 अंक यानी 0.67 फीसदी की साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी कारोबारी सप्ताह के अंतिम सत्र में 10,863.50 पर बंद हुआ। जानकारों का मानना है भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कैसा रहता है इसका शेयर बाजार पर असर देखा जाएगा। हालांकि एक्सपर्ट्स को लगता है कि दोनों देशों के बीच तनाव और नहीं बढ़ेगा, जिसका शेयर बाजार पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है।

उतार चढ़ाव के ये रहे कारण
इस सप्ताह जारी हुए प्रमुख आर्थिक आंकड़ों और डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल के साथ-साथ भूराजनीतिक दबावों के कारण भारतीय शेयर बाजार पर इस सप्ताह भारी उतार-चढ़ाव का दौर बना रहा।
मिडकैप में रही बढ़त
बीएसई मिड-कैप सूचकांक 333.08 अंक यानी 2.35 फीसदी की बढ़त के साथ 14,502.82 पर बंद हुआ जबकि स्मॉल कैप सूचकांक 464.02 अंक यानी 3.43 फीसदी की तेजी के साथ 13,981.73 पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : ये है Mutual Fund की पूरी A B C D, थोड़े-थोड़े निवेश को बना दे करोड़ों
तेजी के साथ हुई थी शुरुआत
सप्ताह की शुरुआत सोमवार को मजबूती के साथ हुई और सेंसेक्स 341.90 अंक यानी 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 36,213.38 पर बंद हुआ। निफ्टी भी सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में 88.45 अंक यानी 0.82 फीसदी की बढ़त के साथ 10,880.10 पर बंद हुआ। अगले दिन मंगलवार को बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहा और सेंसेक्स 236.67 अंक यानी 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 35,973.71 पर बंद हुआ। निफ्टी 44.80 अंक यानी 0.41 फीसदी फिसलकर 10,835.30 पर बंद हुआ। बुधवार को फिर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा और सेंसेक्स 68.28 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 35,905.43 पर बंद हुआ और निफ्टी 28.65 अंक यानी 0.26 फीसदी नीचे आकर 10,806.65 पर बंद हुआ। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहा और सेंसेक्स 37.99 अंक यानी 0.11 फीसदी फिसलकर 35,867.44 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 14.15 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 10,792.50 पर रहा।
अंतिम दिन रही भारी तेजी
आखिरी सत्र में शुक्रवार को सेंसेक्स 196.37 अंक यानी 0.55 फीसदी की रिकवरी के साथ 36,063.81 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 71 अंक यानी 0.66 फीसदी की रिकवरी के साथ 10,863.50 पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : Indian Oil दे रहा सस्ता Petrol, 31 मार्च तक है ऑफर
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications