नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (sebi) ने मुच्युअल फंड (Mutual Fund) और पोर्टफोलियो मैनेजरों (Portfolio Manager) को कमोडिटी डेरिवेटिव्स (Commodity derivatives) में निवेश की अनुमति प्रदान की है। सेबी के बोर्ड की बैठक के बाद बाजार विनियामक ने कहा, "बोर्ड ने विचार-विमर्श करके कुछ सुरक्षा के अधीन भारत में एक्सचेंज में ट्रेड होने वाले कमोडिटी डेरिवेटिव्स (Commodity derivatives) में मुच्युअल फंड (Mutual Fund) और पोर्टफोलियो मैनेजरों (Portfolio Manager) को भागीदार बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान दे दी है।" जानकारों की राय है कि इससे म्युचुअल फंड मैनेजरों पास निवेश के नए मौके आएंगे, जिससे निवेशकों को फायदा होगा। इसमें अच्छा रिटर्न मिलने के अलावा आसेट एलोकेशन (Asset allocation) में विविधता लाने में मदद मिलेगी।

ये होगी शर्त
सेबी ने कहा, "कमोडिटी डेरिवेटिव्स (Commodity derivatives) में भागीदारी के लिए पहले ही स्वीकृत श्रेणी-3 के वैकल्पिक निवेश फंडों (Alternative investment fund) को ऐसे अनुबंधों के भौतिक निपटान पर डिलीवरी में प्राप्त वस्तुओं में कारोबार करने की अनुमति दी गई है।" वर्तमान में कमोडिटी बाजार में खुदरा स्तर के कारोबारियों और कुछ कॉरपोरेट हेजर्स व सटोरियों का वर्चस्व है। मुच्युअल फंडों (Mutual Fund) और पोर्टफोलियो मैनेजरों (Portfolio Manager) के आने से बाजार में ज्यादा से ज्यादा हेजर्स आकर्षित होंगे और इसका सर्वागीण विकास होगा।
यह भी पढ़ें : ये है Mutual Fund की पूरी A B C D, थोड़े-थोड़े निवेश को बना दे करोड़ों
सेबी की ये है राय
सेबी के पूर्णकालिक सदस्य एसके मोहंती के अनुसार म्यूचुअल फंडों की उपस्थिति से कमोडिटी ईटीएफ जैसे नए उत्पादों के लॉन्च का रास्ता खुल जाएगा। इससे कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट (Commodity Derivatives Segment) में खुदरा निवेशकों (Retail investor) की भागीदारी भी बढ़ेगी। वह उद्योग संगठन फिक्की (FICCI) और कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) के एक कार्यक्रम के मौके पर बोल रहे थे। मोहंती ने यह भी कहा कि सेबी ने हाल ही में कस्टोडियल नियमों में संशोधन किया था, जिससे इस सेगमेंट में आपसी विवाद के जल्द निपटारे में मिल सके।
यह भी पढ़ें : PNB ने शुरू की ज्यादा ब्याज वाली FD, जानें क्या है 111-222-333 प्लान
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
