भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को एटीएम से रोजाना अनलिमिटेड कैश निकासी का ऑफर लेकर आया है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इन दिनों एक के बाद एक नए कदम उठा रहा है। हाल ही में पुरानी चेक बुक को लेकर की गई घोषणा के बाद अब बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी की है।
जी हां बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को एटीएम से रोजाना अनलिमिटेड कैश निकासी का ऑफर लेकर आया है। अभी इन ग्राहकों को एटीएम में से फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट से ज्यादा बार कैश निकालने वाले ग्राहकों को एक निश्चित रकम चुकानी होती है।
लेकिन एसबीआई इस ऑफर से ग्राहकों को अनलिमिटेड बार एटीएम से कैश निकासी का मौका मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्रुप एसबीजी एटीएम से कैश निकासी पर किसी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज भी नहीं देना होगा।
अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन के लिए रखी ये शर्त
अपने एटीएम से मनचाही बार कैश निकालने के बैंक ने शर्त रखी है कि इस सुविधा का लाभ वही ग्राहक उठा सकते हैं जिनके खाते में न्यूनतम 25000 रुपए राशि हमेशा उपलब्ध रहे। यानी अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन का लाभ लेने के लिए आपको अपने खाते में कम से कम 25000 रुपए रखने होंगे।
हांलाकि बता दें कि यदि आपके खाते में पिछले महीने 25000 रुपए या इससे ज्यादा रहे हैं तो आपको इस महीने अनलिमिडेट ट्रांजैक्शन का लाभ मिल सकता है। आरबीआई ने बैंको निर्देश दिए हैं कि वे अपने ग्राहकों को एक निश्चित नंबर तक फ्री ट्रांजैक्शन अलाऊ करें।
एसबीआई की एक और सर्विस 12 दिसंबर से हो जायेगी बंद ये भी पढ़ें।
एसबीआई ट्रांजैक्शन से जुड़ें महत्वपूर्ण बातें
- चालू खाता धारकों को अभी 8 ट्राजैक्शन प्रतिमाह फ्री हैं जिनमें 5 एसबीआई के एटीएम से और 3 अन्य बैंकों के एटीएम से।
- निर्धारित ट्रांजैक्शन संख्या से ज्यादा बार एटीएम से कैश निकालने पर प्रति निकासी के हिसाब से 5 रुपए से लेकर 20 रुपए+जीएसटी चार्ज किया जाता है।
- अपने खाते में न्यूनतम 25000 रुपए रखने वाले ग्राहक को एसबीआई के ही एटीएम से अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन की सुविधा दी जाएगी।
एसबीआई सस्ते में कर रहा है 1000 प्रॉपर्टी की नीलामी ये भी पढ़ें।
कैश लिमिट पिछले महीने घटाई थी
आप इस बात से अच्छी तरह से रूबरू होंगे कि एसबीआई ने हाल में क्लासिक और मैस्ट्रो डेबिट कार्ड रखने वाले ग्राहकों की ट्रांजैक्शन लिमिट 40 हजार रुपए प्रति से 20 हजार रुपये प्रति दिन कर दी थी। एसबीआई का ये नया नियम 31 अक्टूबर 2018 से लागू हो चुका है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
