इंडिगो की ओर से वेब चेक-इन पर शुल्क वसूलने और सोशल मीडिया पर आलोचना और सरकार की ओर से इस पर समीक्षा कि गयी थी।
वेब चेक-इन करते वक्त सीटों के चयन पर शुल्क लेने के फैसले को लेकर सोशल मीडिया में लोगों की तीखी प्रतिक्रिया आने के बाद इंडिगो ने इस फैसले पर अपने पांव पीछे खींच लिए हैं। इंडिगो ने सोमवार दोपहर इस फैसले की जानकारी दी।
इंडिगो ने एक बयान में कहा, 'पसंदीदा सीटों की कीमत की शुरुआत महज 100 रुपये से शुरू होती है। हालांकि फिर भी कुछ फ्री सीटें उपलब्ध हो सकती हैं। विमान के उड़ान भरने से पहले एक दिन पहले कुछ फ्री सीटें उपलब्ध होती हैं।

ऐसे में, अगर यात्री पसंदीदा सीट का चयन नहीं करता है और सीट के चयन के लिए शुल्क का भुगतान नहीं करना चाहता है। तो वह वेव चेक-इन करते वक्त किसी भी फ्री सीट को रिजर्व कर सकता है या फिर उसे एयरपोर्ट पर चेक-इन के दौरान सीट दिया जाएगा। वेब चेक इन के लिए इंडिगो लेगा शुल्क ये भी पढ़ें।
वहीं एयरलाइंस ने कहा, 'यह एक आम तरीका है, जिसे पूरी दुनिया में व्यवहार में लाया जाता है। यात्री एयरपोर्ट पर सीट पा सकते हैं, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं होती कि वह सीट उनकी पसंद के अनुसार हो सकती है।
इंडिगो का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार सुबह ट्वीट कर कहा कि देखने में आया है कि एयरलाइन कंपनियां वेब चेक-इन करते वक्त सभी सीटों के लिए चार्ज कर रही हैं।
हम उन शुल्कों की समीक्षा कर रहे हैं और देखेंगे कि वे अनबंडल्ड प्राइसिंग फ्रेमवर्क के दायरे में आती हैं या नहीं। नागरिक उड्डयन महानिदेशक बीएस भुल्लर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि वह मुद्दे की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
