आपको यहां पर विभिन्न राज्यों में नवंबर 2018 महीने में होने वाले बैंक हॉलिडे लिस्ट के बारे में बताएंगे।
नवंबर का महीना पूरा त्योहारों से भरा है और इस महीने बैंकों में भी छुटिटयां रहेंगी। ये छुटिटयां अधिकारिक रुप से गर्वमेंट हॉलिडे हैं। चूंकि इस महीने दिवाली, छठ और भाईदूज जैसे बड़े-बड़े त्योहार हैं ऐसे में देश के कई राज्यों में लगभग 5 दिन बैंक लगातार बंद रहेंगे। 7 नवंबर को दिवाली, 8 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 9 नवंबर को भाईदूज के कारण उत्तर प्रदेश के बैंक बंद रहेंगे। 10 नवंबर को दूसरा शनिवार होने के कारण कई बैंक बंद रहेंगे और 11 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। इस तरह उत्तर प्रदेश में लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे।
नवंबर में दूसरे और चौथे शनिवार यानी 10 और 24 नवंबर को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। कर्नाटक में 1, 6, 8,11 और 21 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे।
तो आइए जानते हैं अन्य कौन से राज्यों में बंद रहेंगे बैंक-
बिहार
बिहार में 7 नवंबर को दिवाली के कारण बैंक बंद रहेंगे और फिर 10 नवंबर को सेकंड सैटरडे, 11 नवंबर को रविवार रहेगा जिसकी वजह से भी बैंक बंद रहेंगे। 13, 14 नवंबर को छठ पूजा की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
राजस्थान
राजस्थान में 7 और 8 नवंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी, 9 तारीख को एक दिन के लिए बैंक खुलेंगे और 10 नवंबर को दूसरा शनिवार और 11 नवंबर को रविवार को बैंक बंद रहेंगे।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में 7 और 8 नवंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी, फिर 9 तारीख को एक दिन के लिए बैंक खुलेंगे और 10 नवंबर को दूसरा शनिवार और फिर 11 नवंबर को रविवार को बैंक बंद रहेंगे।
कर्नाटक
कर्नाटक में 1 नवंबर यानी कल कर्नाटक राज्योत्सव दिवस के कारण गर्वमेंट हॉलिडे रहेगा। 6 को नरक चतुदर्शी के उपलक्ष्य में छुट्टी, 8 को दिवाली, 10 को सेकंड सैटरडे और 21 को ईद ए मिलाद की वजह से छुट्टी रहेगी बैंकों में। भारत के विभिन्न शहरों में बैंकों में अवकाश
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में 7 और 9 नवंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी, 8 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे और फिर 10 नवंबर को सेकंड सैटरडे और 11 को रविवार के कारण यहीं भी बैंक बंद रहेंगे। बैंकों की छुटिटयों को देखते यदि आपको बैंक में कोई भी आवश्यक काम है तो उसे समय से पहले ही निपटा लें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
