इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन सरकारी स्वामित्व वाली ऑइल कंपनी, ने अगले 3 साल में अपने रिटेल नेटवर्क को लगभग दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।
इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन सरकारी स्वामित्व वाली ऑइल कंपनी, ने अगले 3 साल में अपने रिटेल नेटवर्क को लगभग दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल कंपनी के पास 27,000 रिटेल आउटलेट्स हैं, जिसे वह अगले 3 सालों में बढ़ाकर 52,000 करना चाहती है। ऑइल सेग्मेंट में प्राइवेट सेक्टर की एंट्री के बावजूद देश की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर आईओसी के पास 44% मार्केट शेयर है।
रिटेल सेग्मेंट में निवेश कर रही
आईओसी रिटेल सेग्मेंट में निवेश कर रही है इस बात की जानकारी कंपनी के चेयरमैन संजीव सिंह ने दिया।हालांकि कुछ साल में 50,000 से ज्यादा नए फ्यूल स्टेशंस और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशनशिप के साथ, ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के लिए बेंचमार्किंग और नॉन-फ्यूल बिजनेस से अतिरिक्त कमाई ऐसे आइडिया हैं, जिन पर ऑइल मार्केटिंग कंपनियां विचार कर सकती हैं। ये भी पढ़ें ।
25,000 आउटलेट्स अकेले आईओसी खोलेगी
वहीं कंपनी के एग्जिक्यूटिव ने बताया कि अगले तीनों सरकारी ऑइल मार्केटिंग कंपनियां तीन साल में मिलकर देश में 50,000 से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स खोल सकती हैं। इनमें 25,000 आउटलेट्स अकेले आईओसी खोलेगी। जबकि बाकी के आउटलेट्स बीपीसीएल और एचपीसीएल खोलेंगी। इससे सरकारी कंपनियों को मार्केट शेयर बनाए रखने में मदद मिलेगी।
रिफाइनरी कैपेसिटी को दोगुना कर 14 करोड़ टन
कंपनी का लक्ष्य 2030 के अंत तक रिफाइनरी कैपेसिटी को दोगुना कर 14 करोड़ टन सालाना करने का है। इसी के मुताबिक चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में ब्राउनफील्ड का विस्तार किया जाएगा। कंपनी तमिलनाडु की रिफाइनरी की क्षमता को भी बढ़ाकर 90 लाख टन सालाना करने की तैयारी कर रही है।
वहीं सिंह ने इस बात की भी जानकारी दी हैं कि ईरान से तेल खरीदना हमारे लिए फायदेमंद है। सरकार इस बारे में जो भी फैसला लेती है, हमें उससे कोई दिक्कत नहीं होगी। हमारे पास दूसरे विकल्प मौजूद हैं और दूसरे देशों से भी क्रूड सप्लाई के लिए हम तैयार हैं। आईओसी गैस मार्केटिंग पर भी फोकस बढ़ा रही है। कंपनी ने इसके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने का फैसला किया है। सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 20,000 करोड़ के निवेश की योजना है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
