पेट्रोल और डीजल की कीमत तो थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आय दिन लोग इसी उम्मीद में हैं कि कीमतों में कुछ बदलाव आयेगा, लेकिन यहां रोजना कीमत घटने के जगह बढ़ रहे है।
पेट्रोल और डीजल की कीमत तो थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आय दिन लोग इसी उम्मीद में हैं कि कीमतों में कुछ बदलाव आयेगा, लेकिन यहां रोजना कीमत घटने के जगह बढ़ रहे है। पेट्रोल और डीजल की कीमतो में लगातार बढ़ोत्तरी से लोग काफी परेशान है।
गुरुवार को भी ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में डीजल एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। पेट्रोल ने भी नेशनल कैपिटल रीजन में 78.30 प्रति लीटर का आंकड़ा छू लिया है।
पेट्रोल की कीमत
गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में 12 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़त के साथ ही यह दिल्ली एनसीआर में 78.30 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।
वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 81.23 रुपये, मुंबई में 85.72 और चेन्नई में इसके लिए 81.35 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं। बता दें कि कोलकाता में पेट्रोल अपने उच्च स्तर पर पहुंच चुका है। मुंबई में भी यह 86 का आंकड़ा पार करने के करीब है। अपने शहर के पेट्रोल के दाम यहां देखें ।
डीजल की कीमत
डीजल की बात करें तो इसमें भी रैली जारी है। गुरुवार को इसकी कीमतों में 18 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। इंडियन ऑयल कंपनी के अनुसार दिल्ली एनसीआर में एक लीटर डीजल के लिए आपको 69.93 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इस तरह डीजल एक साल में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।
कोलकाता में इसकी कीमत 72.78 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में इसके लिए आपको 74.24 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में यह 73.88 रुपये का मिल रहा है। इसके साथ ही इसने नये रिकॉर्ड स्तर को छू लिया है। अपने शहर के डीजल के दाम यहां देखें ।
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी
पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। कच्चे तेल के अलावा पेट्रोल और डीजल पर केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से वसूले जाने वाला टैक्स भी इनकी आसमान पर पहुंचती कीमतों के लिए जिम्मेदार है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर शुरू हुई बढ़ोत्तरी को लेकर केंद्र सरकार ने अपना पक्ष रखा है। हालांकि बुधवार को सरकार ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों हो रही यह बढ़ोत्तरी कुछ समय के लिए है। जल्द ही इसकी कीमतों में कटौती शुरू हो जाएगी।
जल्द ही 70-71 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर
आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा, कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे चला गया था। एक बार फिर यह 74-75 डॉलर पर पहुंच गया है। हालांकि यह सिर्फ कुछ समय के लिए ही रहेगा।
वहीं उन्होंने कहा कि कुछ देश कच्चे तेल का उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं। उम्मीद है कि यह समस्या कुछ समय के लिए ही रहेगी। जल्द ही हम 70-71 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ जाएंगे
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
