ई- कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट की योजना अपनी ऑनलाइन ग्रॉसरी सेवा सुपरमार्ट का विस्तार इस साल के अंत तक 5 से 6 प्रमुख शहरों तक करने की है।
ई- कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट की योजना अपनी ऑनलाइन ग्रॉसरी सेवा सुपरमार्ट का विस्तार इस साल के अंत तक 5 से 6 प्रमुख शहरों तक करने की है। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट अब अलीबाबा के समर्थन वाली बिगबास्टेक और साफ्टबैंक वित्तपोषित ग्रोफर्स के अलावा अमेजन इंडिया को चुनौती देने की तैयारी कर रही है।
इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट ने बयान में कहा कि उसकी योजना 2018 के अंत तक 5-6 बड़े शहरों तक विस्तार की है। अभी कंपनी की सेवाएं बेंगलुरु के सभी प्रमुख पिनकोड तक है। यहां उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग सीसीआई ने अमेरिकी खुदरा क्षेत्र की दिग्गज वॉलमार्ट के फ्लिपकार्ट की 77 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

वहीं यह सौदा करीब 16 अरब डॉलर का है। बता दें कि इस सौदे की घोषणा मई में की गयी थी। इस सौदे के तहत फ्लिपकार्ट की प्रमुख शेयरधारक साफ्टबैंक विजन फंड, नैस्पर्स, उद्यम कोष एस्सेल पार्टनर्स और ईबे बेंगलुरु की कंपनी से बाहर निकल जायेंगे। फ्लिपकार्ट ने कहा कि उसके ग्रॉसरी पोर्टफोलियो में फिलहाल स्टैपल्स, एफएमसीजी और डेयरी उत्पाद शामिल हैं।
हालांकि भारत में असंगठित खुदरा क्षेत्र में ग्रॉसरी का प्रमुख हिस्सा है। अब लोग दूध और ब्रेड भी आनलाइन खरीदने लगे हैं। कहा जा रहा है कि अगले कुछ साल में यह क्षेत्र काफी मजबूत वृद्धि दर्ज करेगा। अनुमान के अनुसार भारत में कुल ग्रॉसरी बाजार में ई-रिटेलिंग का हिस्सा मात्र 0.5 प्रतिशत है।
ये भी पढ़ेंं: अमेजन फ्रीडम सेल कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट के साथ आज से शुरू हुआ
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications