अमेजॉन ने गुरुवार से अपने फ्रीडम सेल ऑफर की शुरुआत कर दी है। आज से शुरू हुए इस ऑफर में जहां कुछ मोबाइल और टीवी आधे दाम पर मिल रहे हैं। इसके साथ ही कई उत्पादों पर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट भी दिया जा रह
अमेजॉन ने गुरुवार से अपने फ्रीडम सेल ऑफर की शुरुआत कर दी है। आज से शुरू हुए इस ऑफर में जहां कुछ मोबाइल और टीवी आधे दाम पर मिल रहे हैं। इसके साथ ही कई उत्पादों पर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। जी हां हम आपको बता दें कि ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन इस साल 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फ्रीडम सेल शुरू कर रही है। यह सेल आज 9 अगस्त से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगी।
इस दौरान अमेजन के ग्राहक कई आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा पाएंगे। फ्रीडम सेल के दौरान अमेजन स्मार्टफोन्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन ब्रांड, टीवी, बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स अप्लायंसेज आदि पर 20,000 से ज्यादा डील ऑफर करेगी। सेल के तहत 200 से ज्यादा कैटेगरी में 2500 से ज्यादा ब्रांड कवर होंगे। इसके अलावा अमेजन इको डिवाइसेज, फायर टीवी स्टिक और किंडल ई-रीडर्स पर भी अच्छा डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा।

मोबाइल फोन पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट
इस सेल के दौरान अमेजन हुवई, मोटोरोला, वनप्लस, नोकिया और वीवो जैसे ब्रांड्स के मोबाइल फोन पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा मोबाइल एसेसरीज पर भी डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। मोबाइल फोन की खरीदारी पर अमेजन फोन के टोटल डैमेज प्रोटक्शन की गारंटी भी दे रही है।
इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेगा 50 प्रतिशत का डिस्काउंट
फ्रीडम सेल के दौरान ग्राहकों को इंटेल, जेबीएल, लेनोवो, सीगेट, कैनन और बॉस जैसे ब्रांड्स के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर 50 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी। होम और किचन कैटेगरी में अमेजन ऊषा, बॉम्बे डेइंग, हनीवेल और प्रेस्ट्रीज जैसे ब्रांड्स पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दे रही है। इनके अलावा अमेजन के कस्टमर्स को डेली इसेंशियल्स पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट, कपड़ों पर 50-80 प्रतिशत का डिस्काउंट और मॉडर्न होम अप्लाएंस पर 40 प्रतिशत तक का आकर्षक डिस्काउंट भी मिलेगा।
प्राइम मेंबर्स के लिए स्पेशल डील
अमेजन फ्रीडम सेल में अमेजन प्राइम मेंबर्स को स्पेशल डील और डिस्काउंट उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। वहीं एसबीआईडेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वालों को 10 फीसदी इंस्टैंट डिस्काउंट उपलब्ध होगा। सेल के दौरान ग्राहकों को कुछ प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन मिलेगा। इन सबके आलावा ग्राहकों के लिए अमेजन एप्प जैकपॉट भी मौजूद होगा। इसके तहत ग्राहक 4 लाख रुपये तक का इनाम जीत सकेंगे।
ये भी पढ़े: E-commerce policy: कंपनियों को वेबसाइट पर देनी होगी पूरी डिटेल
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
