यहां पर आपको बीएसएनएल के आईपीएल ऑफर के बारे में विस्तार से बताएंगे।
दो दिन पहले ही रिलायंस जियो ने अपना आईपीएल पैक पेश किया था। अब उसी के तर्ज में भारत संचार निगम लिमिटेड ने भी अपना IPL पैक जारी कर दिया है। जो कि JIO को टक्कर देने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि बीएसएनल ने अपने इस नए ऑफर या आईपीएल पैक को अनलिमिटेड डाटा STV 248 नाम दिया है। तो आइए आपको बताते हैं कि इस नए पैक में ऐसा क्या खास है?
मिलेगा 153 जीबी डाटा
BSNL की ओर से शुक्रवार को यह बयान जारी किया गया है कि 248 रुपए के इस विशेष ऑफर में डाटा पैक में 153 जीबी का डाटा मिलेगा। इसमें IPL मैच के दौना 51 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 3 जीबी अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। यह ऑफर पूरे देश में लागू होगा जिसकी अवधि 7 से 30 अप्रैल तक होगी। यानी कि यह ऑफर आप 30 अप्रैल तक खरीद सकते हैं।
जियो से तगड़ा मुकाबला
भारतीय दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल पिछले काफी समय से निजी क्षेत्रों की कंपनियों से मुकाबले के लिए एक के बाद एक आकर्षक ऑफर लेकर आ रही है। बीएसएनएल का मुख्य मकाबला जियो और वोडाफोन से माना जाता है। जियो और वोडाफोन की ओर से फ्री कॉलिंग और डाटा का ऑफर पेश किए जाने के बाद बीएसएनएल ने भी कई खास पैक लॉन्च किए हैं।
जियो का आईपीएल पैक
जैसा की आपको शुरु में ही बताया है कि जियो कंपनी ने भी हाल ही में अपना आईपीएल पैक लॉन्च किया था। जियो ने 2151 रुपए में 102 जीबी का पैक पेश किया है। इस पैक की अवधि भी 51 दिनों की है। जिसमें जियो ग्राहकों को 2.45 रुपए में हर दिन 2 जीबी डाटा दे रहा है। सिर्फ इतने रुपए में 102 GB 4G डाटा दे रहा JIO!
मार्केट में सबसे सस्ता पैक
भारती एयरटेल ने गुरुवार को कहा कि वह अपने टीवी एप पर हॉटस्टार के माध्यम से आईपीएल मैचों की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग प्रदान करेगा। 258 रुपये पर, 153 जीबी डाटा बीएसएनएल का बाजार में सबसे सस्ता डाटा प्लान है। सरकारी कंपनी बीएसएनएल की हालांकि, भारत में केवल 3 जी नेटवर्क है जबकि जियो की पेशकश 4 जी सेवा के लिए है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
