जियो को पता है कि उसे अपने कस्टमर्स को कैसे खुश रखना है। अब जियो अपने कस्टमर्स के लिए एक और धांसू प्लान लेकर आया है, इस प्लान में ईनाम जीतना, आईपीएल की चकाचौंध और कॉमेडी का ट्रिपल डोज होगा। इस सब के लिए जियो के कस्टमर्स को किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग
रिलायंस जियो ने अपने प्रशंसकों के लिए लाइव मोबाइल गेम जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग की शुरुआत की है जिसके माध्यम से प्रशंसक इनाम जीत सकते हैं। इसके साथ जियो 7 अप्रैल को अपने माई जियो एप पर 'धन धना धन लाइव' कार्यक्रम की भी शुरुआत करेगा।
कॉमेडी का डोज
यह इंडियन प्रीमियर लीग को कॉमेडी शो के साथ जोड़ेगा। यह शो माई जियो एप पर एक्सक्लूस दिखाया जाएगा। शो जियो और गैर जियो दोनों तरह के उपभोक्तताओं के लिए नि:शुल्क रहेगा। मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और खेल एंकर समीर कोचर शो को होस्ट करेंगे। जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग देश के सभी स्मार्टफोन यूजर्स खेल सकेंगे। इसे 11 भारतीय भाषाओं में खेला जा सकता है।
251 रुपए का IPL पैक ऑफर
जियो एक क्रिकेट सीजन पैक पेश करेगा जिसमें उपभोक्ता अपने मोबाइल पर लाइव मैच देख सकेंगे। यह 51 दिनों के दौरान लगभग हर लाइव मैच को स्ट्रीम करने की ताकत रखेगा। इस पैक में 251 रूपये में 102 जीबी डाटा दिया जाएगा। इससे पहले जियो ने प्राइम मेंबर्स के लिए फ्री में एक साल के लिए मेंबरशिप एक्सटेंड करने का तोहफा दिया था। अगर आपने अभी तक अपने प्राइम मेंबरशिप को एक्सटेंड नहीं किया है तो आगे बताए गए स्टेप्स फॉलो करके आप मेंबरशिप प्लान को एक साल के लिए फ्री में बढ़ा सकते हैं।
कैसे एक्टिवेट करें प्राइम मेंबरशिप
अगर आपने हाल ही में जियो सिम खरीदा है और आपन प्राइम मेंबर नहीं हैं तो आप 99 रुपए देकर प्राइम मेंबर बन सकते हैं। अगर आप पुराने जियो ग्राहक हैं और आप प्राइम मेंबर भी हैं तो आपको इसे दोबारा एक्टिवेट करना होगा।
पहला स्टेप
सबसे पहले माय जियो एप में जाएं। वहां आपको ऊपर की तरफ प्राइम मेंबरशिप को एक्टिवेट करने का विकल्प मिलेगा। यहां लिखा होगा ' कॉग्रेचुलेशन्स एक्सटेंड जियो प्राइम फॉर वन इयर फ्री।'' इसके आगे आपको गेट नाउ का विकल्प मिलेगा, जिसे आपको क्लिक करना होगा।
दूसरा स्टेप
इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने 'रीचार्ज' नाम से एक विंडो खुल जाएगी। इसमे जियो प्राइम मेंबरशिप को फ्री में एक्सटेंड करने के बारे में जानकारी दिखेगी साथ ही आपका रजिस्टर्ड नाम और नंबर भी दिखेगा, अब आपको प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक करना होना।
तीसरा स्टेप
इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने दूसरा पॉपअप आएगा जहां लिखा होगा कि 'रिक्वेस्ट सबमिटेड सक्सेजफुली' इसके बाद आपको 'डन' पर क्लिक करना होगा। डन पर क्लिक करते ही आपको फिर से माय जियो एप के होम पेज पर री-डायरेक्ट कर दिया जाएगा।
जल्दी करें
आपको बता दें कि इस प्रक्रिया के बाद ही आपकी जियो प्राइम मेंबरशिप 1 साल तक के लिए फ्री में आगे बढ़ेगी, अगर आप ये प्रक्रिया नहीं पूरी करते हैं तो आपके हाथ से फ्री में एक साल तक के लिए प्राइम मेंबरशिप का मौका निकल जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications