25 साल के हो चुके त्रिशनीत अरोड़ा का नाम अब फोर्ब्स की लिस्ट में भी आ गया है। फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2018 में त्रिशनीत को शामिल किया गया है।
एक आठवीं फेल बच्चा पढ़ाई छोड़कर अचानक से साइबर सेक्योरिटी स्पेशलिस्ट बन जाता है, और एक दो साल के अंदर उसकी खुद की कंपनी भी तैयार हो जाती है ऐसा सिर्फ फिल्मों में देखने को मिलता है पर यह बात सच है। 25 साल के हो चुके त्रिशनीत अरोड़ा का नाम अब फोर्ब्स की लिस्ट में भी आ गया है। फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2018 में त्रिशनीत को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि 25 वर्षीय त्रिशनीत एक साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट हैं। साथ ही वह एक लेखक और टीएसी सिक्योरिटी के फाउंडर और सीईओ भी हैं।
त्रिशनीत अरोड़ा के बारे में
लुधियाना के त्रिशनीत अरोड़ा 8वीं कक्षा की परीक्षा में फेल हो गए थे और उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया। अब वे काफी आगे निकल आये हैं। सेल्फ स्टडी, पिता के कंप्यूटर में एक्पीरिमेंट करके देखना और यूट्यूब पर वीडियो देखकर खुद भी प्रयोग करना एक लाभकारी कदम साबित हुआ। जब कभी भी साइबर सुरक्षा का उल्लंघन होता है तब उन्हें बुलाया जाता है।
जाने-माने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट
त्रिशनीत अरोड़ा आज दुनिया के एक जाने-माने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट हैं और करोड़ों का कारोबार करने वाली साइबर सिक्योरिटी फर्म टीएसी सिक्योरिटी सलूशंस के फाउंडर और सीईओ हैं। त्रिशनीत ने हैकिंग पर एक किताब भी लिखी है जिसका नाम है हैकिंग विद स्मॉर्ट फोन्स।
त्रिशनीत अरोड़ा की कंपनी टीएसी
त्रिशनीत अरोड़ा की कंपनी टीएसी, विभिन्न कंपनियों के लिए मूल्यांकन और परीक्षण का काम करती है और उनकी साइबर सुरक्षा में कमजोरियों की पहचान करती है। इससे पहले कि फर्जी हैकर्स उन्हें प्रतिकूल रुप से इस्तेमाल कर सकें यह नेटवर्क और सूचना संपत्ति को विभिन्न गतिविधियों से सुरक्षित करने में सहायता करता है।
50 प्रभावशाली युवा भारतीयों में शामिल
2018 में जीको मैगजीन द्वारा 50 सबसे प्रभावशाली युवा भारतीयों में अरोड़ा को शामिल किया गया था। उन्हें निवेशक विजय केडिया से फाइनैंस मिला है और आईबीएम के पूर्व उपाध्यक्ष विलियम से समर्थन प्राप्त हुआ है। उनका नाम अब फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2018 सूची की एंटरप्राइजे प्रौद्योगिकी श्रेणी में शामिल है। 8 वीं फेल बच्चा आज बन गया है करोड़पति, मुकेश अंबानी भी हैं क्लाइंट
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications