भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कस्टमर के लिए एक खास सर्विस दी है। यह खास सुविधा एसबीआई के एटीएम कार्डधारकों को मिलेगी। इस सुविधा के द्वारा एसबीआई के कस्टमर अपने एटीएम कार्ड को कंट्रोल कर सकते हैं। आपको बता दें कि एसबीआई ने क्विक एप के माध्यम से यह सुविधा प्रदान की है। यह जानकारी खुद स्टेट बैंक की ओर टि्वटर पर दी गई है।
एसबीआई क्विक एप
आपको बता दें कि एसबीआई क्विक एप मिस्डकॉल एवं एसएमएस बैंकिंग एप है। इसी एप में एटीएम को लेकर यह विशेष फीचर दिया गया है। यह एप आपको अपने एटीएम कार्ड को ब्लॉक करने, ऑन या ऑफ करने और एटीएम पिन जनरेट करने की सुविधा उपलब्ध कराता है। साथ ही इससे आप अपने एटीएम कार्ड को अपने स्मार्टफोन के जरिए सुरक्षित कर सकते हैं।
ऐसे काम करेगा एसबीआई क्विक एप
आपको बता दें कि यह एप तभी काम करेगा जब उसी मोबाइल नंबर के द्वारा डाउनलोड किया गया हो जो कि बैंक में रजिस्टर हो। इस एप को प्राप्त करने के लिए आप इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। एप में उस नंबर को डालना होगा जिसमें आपकी नेट बैंकिंग है।
एटीएम कार्ड ब्लॉक करने का तरीका
अगर आपका एटीएम कार्ड खो गया है और आप इसे ब्लॉक कराना चाहते हैं तो आपको एप के एटीएम कम डेबिट कार्ड फीचर में जाकर एटीएम कार्ड ब्लॉकिंग को सलेक्ट करना होगा। उसके बाद अपने कार्ड के आखिरी 4 डिजिट एंटर करके कंटीन्यू पर क्लिक करना होगा। आपको बता दें कि इस सर्विस के लिए आपको कुछ चार्ज भी देना होगा। तो वहीं अगर आप एसएमएस करना के जरिए ब्लॉक करना चाहते हैं तो आपको BLOCL-SPACE-डेबिट कार्ड के आखिरी 4 डिजिट लिखकर 567676 पर मैसेज करना होगा। मिस्ड कॉल बैंकिंग के लिए यहां पर मिलेगी सभी बैंकों के नंबरों की सूची
इस तरह एटीएम को ऑन-ऑफ करें
आप अपने एटीएम कार्ड को किसी भी एटीएम मशीन, पीओएस, मशीन, ई-कॉमर्स, इंटरनेशनल और डॉमेस्टिक इस्तेमाल के लिए स्विच ऑफ या ऑफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको एप के एटीएम कम डेबिट कार्ड फीचर में जाकर अपने कार्ड के आखिरी 4 डिजिट डालकर एटीएम कार्ड स्विच ऑन/ऑफ पर क्लिक करना है। आप यह काम मैसेज के द्वारा भी कर सकते हैं। मैसेज सर्विस के अंतर्गत आपको एटीएम को स्विच ऑन करने के लिए SWONATM-space-कार्ड के अंतिम 4 डिजिट और स्विच ऑफ के लिए SWOFFATM-space-कार्ड के अंतिम 4 डिजिट। SBI से बिजनेस लोन कैसे प्राप्त करें, उस पर कितनी ब्याज दर लगेगी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications