यदि आप सोना खरीदने की सोच रहें हैं तो यह आपके लिए बहुत ही बेहतर समय है। पिछले 3 महीने में दिल्ली के हाजिर मार्केट में सोने की कीमतें 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम घटकर अपने साढ़े 4 महीने की सीमा रेखा को पार कर गया है। तो वहीं पिछले 3 महीने में वायदा बाजार में सोने में करीब 1700 रुपए की गिरावट रही है। इसके अलावा डॉलर के वैल्यू में यह पिछले 3 माह में 100 डॉलर प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।
इस वजह से आयी कमी
एक्सपर्ट के अनुसार सोने के भाव में कमी का कारण भारत सहित दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी है जिसकी वजह से सोने पर निगेटिव असर हुआ है। इसके अलावा यूएस फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना के चलते सोने को लेकर सेंटीमेंट निगेटिव बना है।
और भी सस्ता हो सकता है सोना
रिर्पोट्स के अनुसार सरकार सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी कम करने का विचार कर रही है। इम्पोर्ट ड्यूटी कम होने का असर सोने के दाम पर पड़ेगा और कीमत नीचे आएगी। फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने और यूएस में नए टैक्स रिफॉर्म को मंजूरी मिलने से भी सोना और सस्ता हो सकता है। आगे की स्लाइड में देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम।
देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम
यहां पर आपको दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद और चंडीगढ़ सहित अन्य 10 बड़े शहरों में सोने और चांदी के दाम बताए जाएंगे।
देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है। आगे पढ़ें सोने की शुद्धता और 22,24, और 18 कैरेट सोने के बीच का फर्क। जाने-माने ज्वेलर्स की टॉप 7 गोल्ड सेविंग स्कीम्स
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications