भारती एयरटेल परिवार ने 7000 करोड़ रुपए अपनी संपत्ति में से दान किया है। भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा है कि भारती फैमिली ने अपनी संपत्ति का 10 प्रतिशत यानी की करीब 7000 करोड़ रुपए सामाजिक कार्यों के लिए भारती फाउंडेशन को दान में दे दिया है। इसमें भारती एयरटेल में फैमिली की 3 प्रतिशत हिस्सेदारी शामिल हैं। भारती फाउंडेशन ग्रुप का एक यूनिट है जो सामाजिक कार्यों में सक्रिय है।

भारती परिवार आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग को फ्री शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सत्य भारतीय यूनिवसर्टिी की भी स्थापना करेगी। नए दौर की इस यूनिवर्सिटी का फोकस साइंस एंड टेक्नोलॉजी खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्र में होगा। यूनिवर्सिटी के उत्तर भारत में खोले जाने की उम्मीद है इसका पहला एकेडमिक सेशन 2021 में शुरु हो जाएगा।
मित्तल ने बताया कि यूनिवर्सिटी के लिए जमीन को लेकर लगभग पूरी बातचीत हो चुकी है। एक समय के बाद यूनिवर्सिटी में 10 हजार स्टूडेंट होंगे। आपको बता दें कि इसके पहले इंफोसिस के को फाउंडर नंदन नीलेकणि और उनकी पत्नी रोहणी के द्वारा 'द गिविंग प्लेज' में अपनी आधी संपत्ति दान करने का फैसला लिया है। Infosys के नंदन नीलेकणि और पत्नी रोहणी ने दान किया अपनी आधी संपत्ति
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
