नए फीचर से लैस और मेट्रो ट्रेन के तर्ज पर चलने के लिए नई ट्रेन तेजस तैयार हो चुकी है। इस ट्रेन का सफर 22 मई से शुरू होगा।
नए फीचर से लैस और मेट्रो ट्रेन के तर्ज पर चलने के लिए नई ट्रेन तेजस तैयार हो चुकी है। इस ट्रेन का सफर 22 मई से शुरू होगा। पहली ट्रेन मुंबई से उत्तरी गोवा के करमाली स्टेशन के बीच चलाई जाएगी। कहा जा रहा है कि ट्रेन को 200 किलोमीटर की रफ्तार से चलाने का प्लान बनाया गया है। लेकिन अभी यहां पर उस प्रकार की पटरियों की व्यवस्था न हो पाने के कारण ट्रेन को 130 से लेकर 160 के स्पीड तक चलाया जाएगा। लेकिन तेजस की यह स्पीड अभी तक चलने वाली सामान्य ट्रेनों से अलग होगी। साथ ही इसकी बनावटी तकनीकि भी बिल्कुल अलग होगी।
किराया भी होगा कुछ ज्यादा
तेजस ट्रेन का किराया शताब्दी और राजधानी ट्रेनों से ज्यादा होगा। शुक्रवार को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्रेन का जायजा लिया और बताया कि यह एक अत्याधुनिक ट्रेन होगी। इसमें कई प्रकार की हाई टेक सुविधाएं होंगी इसलिए इसका किराया अन्य ट्रेनों के मुकाबले कुछ ज्यादा होगा। हालांकि अभी तक ट्रेन का किराया नहीं बताया गया है पर जल्द ही इसकी भी जानकारी हो जाएगी।
एलसीडी और वाईफाई से होगी लैश
तेजस ट्रेन में वाईफाई सुविधा तो प्रदान ही की जाएगी साथ ही इसमे एलसीडी स्क्रीन भी लगी होगी। जिसमें बैठकर पैसेंजर मनोरंजन के लिए कोई भी प्रोग्राम देख सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि जिस तरह से प्लेन में जरुरत पढ़ने पर एयर हॉस्टेज को बुलाया जाता है ठीक उसी तरह इसमें कॉल बेल पर अटेंडेंट को बुलाया जा सकता है। टॉयलेट में टचलेस नल और वायो वैक्यूम सिस्टम भी है। साथ ही हर तरफ सीसीटीवी कैमरों की नजर में हर पैसेंजर रहेगा।
मेट्रो से मिलती जुलती है ट्रेन
इस ट्रेन की खासियत यह भी है कि यह मेट्रो से मिलती जुलती है। इसके दरवाजे मेट्रो की तरह स्लाइडिंग होंगे। एक बार ट्रेन का गेट बंद हो जाएगा तो न तो कोई उतर सकता है और न ही चढ़ सकता है। इसका पूरा कंट्रोल गार्ड के हांथ में होगा। तेजस पूरी तरह से सुरक्षित ट्रेन होगी। 'पे ऑन डिलीवरी' से कैसे करें ट्रेन का टिकट बुक, जाने यहां पर
प्लेन की तरह सीटें कंफर्टेबल
ट्रेन में चेयरकार लगी हुई हैं जिसे आप अपने हिसाब से आगे-पीछे कर सकते हैं। सीटों पर लैदर लगे हुए हैं जो काफी कंफर्टेबल भी हैं। बेहतर क्वालिटी का खाना खास कर संजीव कपूर की डिश उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है। ट्रेन में धुआं होने पर सायरन बजाने का और आग पर काबू पाने का भी प्रवधान है। आईआरसीटीसी स्पेशल ट्रेन टूर पैकज, जानिये कितना है किराया
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
