जनधन खातों का दुरूपयोग करने वालों को पीएम मोदी ने हाल ही में चेतावनी दी थी जिसके बाद अब जनधान खातों में बड़ी रकम जमा करने के मामलों में गिरावट देखी गई है।
केंद्र सरकार का कहना है कि काले धन को सफेद बनाने के लिए जनधन खातों का दुरुपयोग नहीं किए जाने को लेकर आयकर विभाग की चेतावनी के बाद इस तरह के खातों में धनराशि जमा होने के मामले घटे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि पिछले कुछ सप्ताह में इन खातों में नकदी जमा होने के मामलों में गिरावट आई है, जबकि आठ नवंबर को सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद इन खातों में धनराशि जमा करने की रफ्तार बढ़ गई थी।

हाल ही में पीएम मोदी ने भी उत्तरप्रदेश में एक रैली के को संबोधित करते हुए जनधन खातों के दुरुपयोग पर चिंता जताई थी, साथ ही ऐसे लोगों को कड़ी चेतावनी दी थी जो दूसरों के जनधन खातों में अपना पैसा जमा कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी के बाद जनधन खातों के दुरुपयोग में कमी देखी गई है।
जारी बयान में अधिकारी ने कहा, "जब से सरकार ने लोगों को खातों विशेष रूप से जनधन खातों में अन्य लोगों के काले धन को सफेद करने के लिए इस्तेमाल नहीं होने देने को कहा है। तब से जन धन खातों में धनराशि जमा करने के मामले घटे हैं।"
गौरतलब है कि आठ नवंबर से दो दिसंबर तक इस पूरी अवधि में जनधन खातों में प्रति खाता औसत जमा धनराशि 13,113 रुपये रही।
आठ नवंबर से 15 नवंबर के दौरान कुल जमा धनराशि 20,206 करोड़ रुपये रही, जबकि 16 से 22 नवंबर के दौरान लोगों ने इन खातों में 11,347 करोड़ रुपये जमा कराए। हालांकि, 23 से 30 नवंबर के दौरान यह धनराशि घटकर 4,867 करोड़ रुपये रह गई। एक दिसंबर को जनधन खातों में कुल जमा धनराशि 410 करोड़ रुपये रही और दो दिसंबर को 389 करोड़ रुपये रही।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
