प्रधानमंत्री जन-धन योजना को लेकर अक्सर कुछ प्रश्न पूछे जाते हैं, जैसे जन-धन योजना क्या है, क्या इस योजना में संयुक्त खाता खोला जा सकता है, इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले रुपे डेबिट कार्ड को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं और जन-धन योजना का खाता खोलने के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होती है। इन सभी सवालों का विस्तार से जवाब आपको हम देंगे।
प्रधानमंत्री जनधन योजना
15 अगस्त 2014 को प्रधानमंत्री जन-धन योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के शुरु होने के बाद अब तक 24.98 करोड़ लोगों ने इस योजना का लाभ उठाते हुए खाता खोला है। इसके साथ ही सरकार का दावा है कि 44,221.27 करोड़ की रकम जमा हुई है। इसमें 9.71 करोड़ सुरक्षा बीमा पॉलिसी है साथ ही 3.06 करोड़ जीवन ज्योति बीमा पॉलिसी है। इसके बाद भी कई लोगों को सरकार की इस स्कीम के बारे में पूरी जानकारी नहीं है या फिर इस स्कीम को लेकर किसी कुछ सवाल हैं। इस लेख के जरिए हम आपको प्रधानमंत्री जन-धन योजना से जुड़े सवालों और उसके जवाब के बारे में विस्तार से बताएंगे।
प्रधानमंत्री जनधन योजना क्या है
प्रधानमंत्री जनधन योजना राष्ट्रीय वित्तीय समावेश मिशन है, जिसका उद्देश्य देश भर में सभी परिवारों को बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराना और हर परिवार का बैंक खाता खोलना है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत संयुक्त खाता भी खुलवाया जा सकता है। यह खाता किसी भी बैंक में खोला जा सकता है या फिर नजदीकी बैंक मित्र आउटलेट पर भी जनधन योजना का खाता खोला जा सकता है।
कम प्रीमियम पर बीमा की सुविधा
जनधन योजना के तहत केंद्र सरकार देश के हर परिवार को स्वास्थ्य बीमा के दायरे में लाएगी। इससे लाखों गरीब परिवारों को फायदा होगा। क्या आपको पता है इसमें आपको नाम मात्र का सालाना प्रीमियम देना होगा। लेकिन बीमा हजारों में होगा। इसका लाभ देश के सभी बैंकों के खाताधारकों को मिल सकेगा। जानकारी के मुताबिक जनधन योजना के तहत सरकार एक फंड तैयार कर रही है। इस फंड से लोगों को बीमा लाभ मिलेगा। इतना देना होगा प्रीमियम जनधन योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा के लिए कम से कम प्रीमियम का प्रावधान रखा गया है। इसमें मात्र 60 रुपए का सालाना प्रीमियम देना होगा।
बीएसबीडीए
यह मूलभूत बचत बैंक जमा खाता है जिसके बारें आरबीआई तथ्य जारी कर चुका है। इसकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं-
- इसमें न्यूनतम शेष राशि की कोई आवश्यकता नहीं होती है।
- इसकी सर्विस के जरिए आप संबंधित बैंक शाखा के साथ-साथ एटीएम से पैसा निकालने की सुविधा दी जाती है, साथ ही चेक और इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की भी सुविधा दी जाती है।
- एटीएम से एक महीने में अधिकतम चार बार पैसा निकाला जा सकता है, जबकि पैसा जमा करने के लिए किसी तरह की सीमा नहीं है।
- एटीएम और एटीएम कम डेबिट कार्ड की सुविधा दी जाती है।
- ये सुविधाएं बिना किसी एक्सट्रा फीस या लागत के बिना ही दी जाती हैं।
रुपे डेबिट कार्ड क्या है
रुपे डेबिट कार्ड को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानि (NPCI) ने जारी किया है। यह कार्ड देश में उपलब्ध सभी एटीएम से नकदी निकालने के लिए जारी किया गया है साथ ही किसी तरह की खरीददारी में भुगताने के लिए भी रुपे डेबिट कार्ड का प्रयोग किया जा सकता है। रुपे डेबिट कार्ड को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर उसका पिन नंबर बदलते रहें। पिन कभी किसी को मत बताएं, पिन कहीं भी लिखकर ना रखें। रुपे डेबिट कार्ड ग्राहक को बिना किसी अन्य प्रभार के एक लाख रुपए तक का बीमा कवर मिलता है।
ओवरड्राफ्ट लिमिट बढ़ी
इस योजना का दायरा अब और बढ़ गया है, यानि अब उपभोक्ताओं को और भी ज्यादा लाभ प्राप्त हो सकेंगे। बैंको को पीएमजेडीवाई योजना के अंतर्गत 5,000/रु. तक ओवर ड्राफ्ट सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं। दिशानिर्देशों के अनुसार इस सुविधा के लिए आधार आवश्यक नहीं है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
