भारत के हमले के डर से तहस-नहस हुआ PAK का शेयर बाजार

उरी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में बेहद तल्खी आ गई है। पाकिस्तान को डर है कि भारत ऐसी स्थिति में उस पर आक्रमण कर सकता है। डर के इसी माहौल ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है। बुधवार को पाकिस्तानी शेयर बाजार ने 569 अंको का गोता लगाया, इस गिरावट से छोटे निवेशक बुरी तरह से डर गए हैं और उन्हें आशंका है कि पाकिस्तान पर कभी भी हमला हो सकता है।

यह भी पढ़ें- देश के लिए तोप, टैंक और मिसाइल बनाएंगे टाटा, रिलायंस और महिंद्रा

यह भी पढ़ें- INDvsPAK: अभी युद्ध हुआ तो किसे होगा ज्यादा आर्थिक नुकसान ?

डर गए पाकिस्तानी निवेशक

डर गए पाकिस्तानी निवेशक

छोटे निवेशकों ने द्वारा तेजी से पैसे निकालने के बाद स्टॉक एक्सचेंज में बड़ी गिरावट आई। पैनिक सेलिंग का ये माहौल 20-21 सितंबर से लगातार बना हुआ है। इसके पीछे एक कारण ये भी हो सकता है कि पाकिस्तान ने पाक अधिकृत कश्मीर में हाईवे बंद कर दिए हैं और सड़कों से फाइटर एयरक्राफ्ट्स की लैंडिंग और टेक ऑफ की प्रेक्टिस के लिए छोड़ दिया है।

पैनिक सेलिंग से गिरा बाजार

पैनिक सेलिंग से गिरा बाजार

पाकिस्तान के समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को पाकिस्तानी शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली कराची स्टॉक एक्सचेंज-100 बेंचमार्क में 569 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इसका नतीज ये हुआ कि पाकिस्तानी शेयर बाजार का सूचकांक 39,771 पर जाकर बंद हुआ। अखबार के अनुसार बाजार में करीब 1.41 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट का असर यह हुआ कि पाकिस्तानी शेयर बाजार ने सितंबर में जितनी बढ़त बनाई थी वो सब गंवा दी।

दोनों देशों के बीच तनाव मुख्य वजह

दोनों देशों के बीच तनाव मुख्य वजह

कराची स्टॉक एक्सचेंज के चेयरमैन आरिफ हबीब इस गिरावट की मुख्य वजह भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को मान रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के मीडिया में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को लेकर एक और खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में विदेशी निवेश में तेजी से कमी आई है। इस वक्त पाकिस्तान में सबसे बड़ा विदेशी निवेशक चीन है जो सीपीसी यानि चीन पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर पर काम कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+