नई दिल्ली। देश में ब्लैकमनी रखने वालों की पहली पसंद अब 2000 रुपये का नोट नहीं रह गया है। सरकार ने बताया है कि आयकर विभाग और अन्य एजेंसियों के छापे में अब 2000 रुपये के नोट कम पकड़े जा रहे हैं। हालांकि पहले कालाधन जमा करने वालों के पास से बड़ी मात्रा में 2000 रुपये के नोट मिला करते थे। माना जा रहा है कि इन लोगों के मन में यह भय बैठ गया है कि कहीं सरकार फिर से नोटबंदी जैसा फैसला न कर दे। इस सयम देश में सबसे बड़ा नोट 2000 रुपये का ही है। हालांकि जब से 2000 रुपये के नोट जारी हुए हैं, माना जा रहा है कि यह ब्लैकमनी रखने वालों की खास पंसद हैं। लेकिन इन आंकड़ों के बाद अब राय बदल रही है।

सरकार ने दी जानकारी
सरकार ने बीते गुरुवार को बताया कि 2017-18 में आयरक विभाग के छापे में बरामद रकम में 68 फीसदी नोट 2000 रुपये के थे, जो कि चालू वित्तीय वर्ष में गिरकर 43 फीसदी ही रहे गए हैं। वहीं दूसरी तरफ 2,000 रुपये के नोटो का रिजर्व बैंक ने फ्लो भी घटा दिया है। इसके चलते अब अवैध धन जमा करने वाले लोग शायद 2000 रुपये की जगह छोटे नोटों को ही रखना पसंद कर रहे हैं।
वित्तमंत्री ने दी जानकारी
संसद में एक सवाल का जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों में छापे के दौरान रकम की बरामदगी को लेकर अध्ययन किया गया है, जिसमें पता चला है कि 2,000 के नोटों की बरामदगी लगातार कम हो रही है। पिछले 3 साल में यह घटकर 67.9 फीसदी से घटकर 43.2 फीसदी रह गई है।
यह भी पढ़ें : पीएफ को लेकर न करें यह गलती, देना पड़ सकता है टैक्स
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
