प्याज के दाम को काबू करने के लिए सरकार 11,000 टन प्याज तुर्की से मंगा रही है। प्याज की बढ़ती कीमतों ने देश में इन दिनों रसोई के बजट को बिगाड़ दिया है।
नई दिल्ली: प्याज के दाम को काबू करने के लिए सरकार 11,000 टन प्याज तुर्की से मंगा रही है। प्याज की बढ़ती कीमतों ने देश में इन दिनों रसोई के बजट को बिगाड़ दिया है। जी हां इसी को देखते हुए सरकारी कंपनी एमएमटीसी ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के प्रयासों के तहत तुर्की से 11 हजार टन प्याज आयात करने का नया ठेका दिया है। यह एमएमटीसी द्वारा प्याज के आयात के लिये दिया गया दूसरा ठेका है। कंपनी पहले ही मिस्र से 6,090 टन प्याज का आयात का आर्डर दे चुकी है।

कैबिनेट ने दी प्याज आयात की मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने 1.2 लाख टन प्याज आयात करने की मंजूरी दी है। देश के विभिन्न हिस्सों में प्याज की खुदरा कीमतें 75 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाने के बाद इसकी आपूर्ति बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने इसके आयात सहित कई कदम उठाए हैं। वहीं प्याज निर्यात पर रोक लगायी जा चुकी है और थोक व खुदरा विक्रेताओं के लिए प्याज के भंडार की अधिकतम सीमा तय कर दी गयी है। Airtel यूजर्स को मिलेगा 20GB फ्री डाटा, जानें कैसे? ये भी पढ़ें
तुर्की से 11 हजार टन प्याज मंगाने का करार
जानकारी मिली है कि एमएमटीसी ने तुर्की से 11 हजार टन प्याज मंगाने का करार किया है। जिसके तहत अगले साल जनवरी से प्याज की खेप मिलने की शुरुआत की उम्मीद है। मिस्र से 6,090 टन प्याज इस महीने के दूसरे सप्ताह में मुंबई के जवाहर नेहरू पोर्ट टर्मिनल पर पहुंच सकता है। प्याज के भाव पर नियंत्रण के लिये गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में मंत्रियों का एक समूह बनाया गया है। इसमें वित्त मंत्री, उपभोक्ता मामलों के मंत्री, कृषि मंत्री और सड़क परिवहन मंत्री भी रखे गए हैं।
50 फीसदी प्याज सरकारी स्टोरेज का सड़ गया
वहीं दूसरी ओर संसद में केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि इस साल बारिश और बाढ़ के चलते प्याज की पैदावार में 26 फीसदी तक गिरावट आई है। उन्होंने यह भी कहा कि 65,000 टन प्याज का बफर स्टॉक था, जिसमें 50 फीसदी प्याज सड़ गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
