Business Idea : अगर आप खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा कारोबार शुरू करें जिस कारोबार में आपको कम पूंजी निवेश से ही मोटी कमाई होने लगे तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपकी एक बेहद ही शानदार बिजनेस आइडिया बताने जा रहे है इस बिजनेस की मांग में दिनों दिन इजाफा हो रहा है। इस बिजनेस का नाम किड्स अपैरल यानी चिल्ड्रन गारमेंट्स का बिजनेस है।

आप इसमें बच्चों के कपड़े बनाने का कार्य शुरू कर सकते हैं। आप बच्चों के कपड़ों के बिजनेस को शुरू करते हैं और मोटी कर लेट हैं। आम तौर पर वयस्कों के मुकाबले बच्चों के कपड़े ज्यादा ही खरीद दिए जाते हैं। ऐसे में इनकी मांग भी बढ़ती रहती है।
दरअसल, बच्चों के कपड़े एक बेहद जरूरी चीज हैं। रंग-बिरंगे गारमेंट्स बच्चे काफी अधिक पसंद करते हैं। नए फैशन और ट्रेंड के कारण गारमेंट्स के उपयोग का चलन दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही बच्चों के कपड़ों की मैन्युफैक्चरिंग भी काफी आसानी से होती है।
जानिए कितनी आएगी लागत
खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने चिल्ड्रन गारमेंट बिजनेस पर एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे के कपड़े बनाने का बिजनेस 9 लाख 85 हजार रु में शुरू हो जायेगा।
आपको इसमें 6 लाख 75 हजार रु इक्विपमेंट पर खर्च करना पड़ेगा। जबकि वर्किंग कैपिटल के लिए 3 लाख 10 हजार रुपये की आवश्यकता होगी। इस तरह प्रोजेक्ट कॉस्ट करीब 9 लाख 50 हजार रु पहुंच जाएगी।
आप इस कारोबार को शुरू करने के लिए हर टाइप के बिजनेस की तरह ट्रेड लाइसेंस लेना जरूरी होता है। ट्रेड लाइसेंस आपकी लोकल बॉडी से मिल जाएगा। ट्रेड लाइसेंस के अलावा गुड्स एंड सर्विस टैक्स के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है।
जानिए कितनी होगी कमाई
केवीआईसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस कारोबार से वर्ष में करीब 90 हजार गारमेंट्स बनेंगे। वही, लगभग 76 रु के रेट से इसकी वैल्यू 37 लाख 62 हजार रु होगी।
वही, प्रोजेक्टेड सेल्स की बात करें तो फिर यह लगभग 42 लाख रु की होगी। ग्रॉस सरप्लस 4 लाख 37 हजार 500 रु होगा। कुल मिलाकर 1 वर्ष में लगभग 4 लाख रु तक आसानी से कमाई हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Success Story: जानिए कैसे 10,000 रु से शुरू कर बनाई करोड़ों रु की कंपनी
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
