Cardamom Farming Business Idea Hindi: ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको हर पैसे कमाने के लिए शहर में जाने की जरूरत है। कुछ ऐसे भी बिजनेस हैं, जिन्हें शुरू करने के लिए आपको शहर जानें की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आप चाहें तो गांव में ही इलायची की खेती करके अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इलायची का बिजनेस करने से आपको काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है। गौरतलब है कि इलायची की कीमत आमतौर पर काफी ज्यादा होती है और कई जगहों पर तो ये फुटकर भाव में एक रुपए की एक भी मिलती है। चाय से लेकर मसालों में और पनवाड़ियों तक इलायची की जरूरत सब को होती है।
आज हम आपको इलायती के खेती के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप आसानी से इसकी खेती शुरू करके अच्छे खसे पैसे कमा सकें। गौरतलब है कि इलायची की खेती करके आप पारंपरिक खेती के मुकाबले कहीं ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

इलायची की खेती भारत में बड़े पैमाने पर की जाती है। इसे एक मसाले की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। बताते चलें कि भारत के अलावा इलायची को बाहर के देशों में भी खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। यही कारण हैं कि इसकी खेती से किसान खूब मुनाफा कमाते हैं। इसीलिए इसे नकदी फसल की तरह देखे जाता है।
मुख्य रूप से भारत के दक्षिणी हिस्से में इलायची की खेती की जाती है। इलायची के खेती में केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक राज्य टॉप पर आते हैं।
विशेषज्ञों की मानें तो इलायची की खेती करने के लिए सबसे बेहतरीन दोमट मिट्टी होती है। लेकिन दूसरी काली मिट्टी में भी आप बड़े आराम से इसकी खेती कर सकते हैं।
इसके अलावा अगर इलायची की फसल की बुआई कर रहे हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसके खेत में पानी निकलने की व्यावस्था बेहतर होनी चाहिए। इसकी खेती भारत के ज्यादातर हिस्सों में की जा सकती है। ऐसा इस लिए है क्योंकि इलायची की खेती करने के लिए सामान्य तापमान 10 से 35 डिग्री तक का टेंपरेचर सबसे बेहतर माना जाता है। यही कारण है कि आप आसानी से इसकी खेती ज्यादातर हिस्सों में कर सकते हैं।
इलायची की खेती करते वक्त हमेशा ध्यान रखें ये जरूरी बातें
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इलायची की खेती करते वक्त आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसमें सबसे पहली बात ये है कि इसकी खेती के वक्त तापमान न बहुत कम हो नही बहुत ज्यादा हो। इसलिए जुलाई का महीना इलायची की खेती के लिए बेहतर माना जाता है। जुलाई में बारिश का मौसम भी होता है इस लिए आपको इलायची के पौधों की ज्यादा सिंचाई भी नहीं करनी पड़ती है। इसके अलावा इलायची का पौधा ज्यादा तेज धूर बरदाश्त नहीं कर पाता है, यही कारण है कि आपक इलायची की खेती छांव में करनी चाहिए। क्यों कि अगर इसपर ज्यादा सूर्य की रोशनी पड़ती है तो इसकी पैदावार प्रभावित हो सकती है।
कितनी होगी कामाई
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इलायची की कीमत मार्केट में क्वालिटी के हिसाब से है। जहां लो क्वालिटी की इलायची आपको 1100 रुपए प्रति किलो के रेट से मिलती है वहीं बेहतर क्वालिटी की इलायची की कीमत 2000 रुपए प्रति किलो तक की है। ऐसे में अगर आप एक हेक्टेयर इलाके में इलायती की फसल लगाते हैं तो आपको 150 किलो तक इलायची मिल सकती है। इस हिसाब से आप इसकी खेती का बिजनेस से एक सीजन में करीब 5 से 6 लाख रुपए तक आसानी से कमा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Share Bazar News: खुलते ही शेयर बाजार धड़ाम, जानिए टॉप 5 लूजर शेयर


Click it and Unblock the Notifications