Card Printing Business Idea: अगर आप कम लागत में बेहतर बिजनेस करना चाहते हैं, जिसमें आप कम पैसों में ज्यादा लाभ कमा सकते हैं, तो कार्ड छापने का बिजनेस एक ऐसा विकल्प है, जो हमेशा चलता रहता है। ऐसा इस लिए है क्योंकि कोई भी प्रोग्राम हो कार्ड की जरूरत लोगों को आमंत्रित करने के लिए हमेशा पड़ती है। इसिलिए कार्ड छापने का बिजनेस खास तौर पर शादी विवाह के मौसम में खूब बढ़ जाता है और इसमें जबरदस्त कमाई भी होती है।
इसमें आप अपने हिसाब से कुछ यूनिक डिजाइन वाले खूबसूरत कार्ड भी बना सकते हैं, जिन्हें मनचाही कीमत पर बेच सकते हैं। इसके अलावा किसी का जन्मदिन हो, किसी की मृत्यु हुई हो या फिर कहीं पर भंडारा हो इन सभी मौकों पर कार्ड बांटे जाते हैं। इसलिए कार्ड का बिजनेस हर वक्त चलता रहता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की एक बार कार्ड का बिजनेस शुरू हो गया तो इसे तेजी पकड़ने में ज्यादा समय नहीं लगता है और एक बार आपका बिजनेस में रफ्तार पकड़ ली, तो आप शादी विवाह के मौसम में एक बंपर पैसा कमा सकते हैं। आज हम आपको इस बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप आसानी से अपना बिजनेस शुरू कर सकें और ढेर सारे पैसे कमा सकें।
शादी कार्ड तो काफी ज्यादा कीमती और महंगे होते हैं। अगर आप कार्ड डिजाइनिंग के बिजनेस में उतर ही रहे हैं तो अपने हिसाब से बेहतरीन और खूबसूरत डिजाइन मॉडल तैयार करें जो कम पैसे में तैयार हो सके और उन्हें अच्छी कीमत पर बेचा जा सके। वैसे तो आपको इंटरनेट पर और तमाम जगहों पर दूसरे कार्ड डिजाइन मिल जाएंगे जो, कई लोगों के द्वारा बनाए जा रहे हैं। लेकिन अपनी शानदार डिजाइन और खूबसूरत कलर की वजह से आप अपने कार्ड को दूसरों से ज्यादा अलग और अट्रैक्टिव बना सकते हैं, इससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे और आपके ग्राहकों की संख्या भी बढ़ेगी।
आप कार्ड डिजाइन करने के लिए कई सारे टेक्निकल टूल्स का सहारा भी ले सकते हैं। साथ ही मार्केट ट्रेंड को फॉलो करना और उसे हिसाब से अपने प्रोडक्ट को अपडेट करना भी एक जरूरी कदम है, जो आपका बिजनेस को बेहतर बनाता है।
इस बिजनेस आइडिया को आप बड़ी आसानी से अपने घर के कमरे में भी शुरु सकते हैं। इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो आपको एक प्रिंटिंग प्रेस मशीन चाहिए होगी और कागज चाहिए होंगे साथ ही डिजाइन क्रिएट करने के लिए डिजाइनर चाहिए होंगे और आपके पास एक कंप्यूटर होना भी जरूरी है। इन सब खर्चों को मिलाकर देखें तो 3 से 4 लाख रुपए के अंदर यह बिजनेस बड़ी आसानी से शुरू किया जा सकता है।
कार्ड में सारा खेल डिजाइन कलर और इस्तेमाल किए गए प्रोडक्ट की क्वालिटी का ही होता है। आपको मार्केट में 10 रुपए प्रति कार्ड से लेकर 1000 रुपए प्रति कार्ड तक की कई विकल्प मिलते हैं। इनमें मुख्य रूप से शानदार कलर, डिजाइन और पेपर की क्वालिटी का फर्क होता है।
अगर आप नॉर्मल कार्ड छप रहे हैं तो एक कार्ड पर 3 से 5 रुपए तक की बचत आसानी से कर सकते हैं। लेकिन अगर आप महंगे कार्ड छप रहे हैं तो आराम से 15 से 20 रुपए तक की बचत हर कार्ड पर कर सकते हैं। शादी के सीजन में आप एक कार्ड पर एवरेज 10 की बचत भी कर रहे हैं, तो अगर एक सीजन में आप 10000 कार्ड छपते हैं तो आपको 1,00,000 का शुद्ध मुनाफा हो सकता है। लकी अगर कार्ड पर ज्यादा पैसे बच रहे हैं जैसे 15 से 20 रुपए तक या फिर आपके पास ज्यादा कस्टमर आ रहे हैं, तो भी आपका मुनाफा और ज्यादा बढ़ सकता है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications