Business Idea: एक सीजन में ही लाखों रुपए की कमाई करवा सकती है तरबूज की खेती, जानें क्या है तरीका

Business Idea Watermelon Farming: अगर आप पैसे कमाना चाहते हैं तो खेती करके भी अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। आज हम आपको वॉटरमेलन के बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, इस आर्टिकल में आपको कम लगात में आप जबरदस्त कमाई कर सकते हैं। इसे आप गर्म मौसम में इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की कई किसानों ने तरबूज की खेती से अच्छा पैसा कमाया है। तरबूज का फल लोगों को इसलिए भी पसंद होता है क्योंकि, यह बॉडी को हाइड्रेट करता है और इसका टेस्ट भी मीठा-मीठा होता है।

गर्मी के मौसम में लोगों द्वारा इसका काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। तरबूज को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आज हम आपको इसकी खेती के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप आसानी से इसकी खेती शुरू करके अच्छा खासा मुनाफा कमा सकें।

watermelon

आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि तरबूज की खेती उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब और राजस्थान जैसे अन्य राज्यों में भी की जाती है। अगर तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तक है, तो यह तरबूज की फसल और उसके पौधों के लिए बेस्ट माना जाता है। हालांकि उत्तर प्रदेश में जब टेंपरेचर 45 डिग्री सेल्सियस पर होता है तब भी तरबूज की खेती और बिक्री बरकरार रहती है।

अभी एक खबर सामने आई है जहां पर झारखंड की कुछ महिला किसानों ने 200 एकड़ जमीन परतरबूज की खेती करके लाखों का मुनाफा कमाया है। इन्होंने अपनी थोड़ी-थोड़ी जमीन को जोड़कर एक ग्रुप बनाया और एक खेती के लिए बड़ी जमीन तैयार की इसके बाद एक साथ तरबूज की बुवाई की और जबरदस्त मुनाफा कमाया है।

अगर आप भी सही तकनीक और कुछ खास बातों का इस्तेमाल करें तो तरबूज की खेती से अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। इस खेती की सबसे खास बात यह है कि इसे शुरू करने के लिए आपको दूसरे फसलो के मुकाबले कम खाद, पानी की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा यह फसल दूसरी फसलों को मुकाबले कम समय में तैयार की जा सकती है।

तरबूज की खेती करने से पहले आपको पता होना चाहिए की इसके लिए कैसे जलवायु और मिट्टी की जरूरत हो सकती है, ताकि आप इस फसल की ज्यादा से ज्यादा पैदावार ले सकें।

आमतौर इसकी खेती वक्त अगर तापमान 25 से लेकर 30 डिग्री तक है तो इसकी खेतीे और फसल सबसे बेहतर होती है। इसके अलावा इसे उगाने के लिए नदी के किनारे की मिट्टी सबसे बेहतर मानी जाती है। इसे पहाड़ों पर भी उगाया जास सकता है। यही कारण है कि इस फसल से लगभग हर जगह के किसान कमाई कर सकते हैं। पहाड़ों पर इसकी फसल की बुआई मार्च औऱ अप्रैल के महीने तक की जा सकती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आपको तरबूज की अच्छी खासी पैदावार चाहिए तो आपके खेत की मिट्टी की पीएच वैल्यू 6.5 से लेकर 7 तक की होनी चाहिए। वहीं नदी के किनारे इस फसल की बुआई मार्च का महिना खत्म होने पहले कर लेनी चाहिए। आम तौर पर होली का समय इसकी बुआई के लिए बेस्ट माना जाता है।

कमाएं ताबड़तोड़ पैसा

अगर आप बड़े लेवल पर इसकी खेती कर रहे हैं, तो कम समय में ज्यादा पैसा कमा सकते हैं। आजकल मार्केट में बढ़िया किस्म के तरबूज आ चुके हैं, इसने आपको जबरदस्त पैदावार मिलती है। अगर आप इनकी बुआई करते हैं, तो एक हेक्टेयर में आपको 600 क्विंटल तक की पैदावार मिल सकती है। इनकी प्रोडक्शन कैपेसिटी 200 से 600 क्विंटल पर हेक्टेयर है। ऐसे में अगर 10 रुपए प्रति किलो के भाव से भी तरबूज को बेचा जाता है। अगर इसकी पैदावार बढ़ती है, तो आपका फायदा भी बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Tax Saving FD: HDFC बैंक दे रहा है 5 साल की टैक्स सेविंग एफडी का विकल्प, बढ़ेंगे पैसे, बचेगा टैक्स

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+