Guchhi Mushroom Business Idea: वैसे तो आपने कई तरहे के मशरूम के बारे में सुना होगा और उसकी खेती के बिजनेस के बारे जानते होंगे। लेकिन आज हम आपको एक खास तरह के मशरूम के बारे में बताने जा रहे हैं, इसका बिजनेस आपको बहुत जल्दी करोड़ों का मालिक बना सकती है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस मशरुम की कीमत 400 से 500 रुपए नहीं बल्कि 30,000 रुपए प्रति किलो की होती है। इस मशरूम के डिमांड भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी ज्यादा है। अगर आप इस मशरूम का बिजनेस शुरू् कर रहे हैं, तो आपको कुछ खास चीजों का ध्यान रखना होगा, ताकि आप इस फसल से ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमा सकें।
गौरतलब है कि इस मशरूम की डिमांड पूरे भारत में तो है ही बल्कि ये मशरूम फ्रांस, यूरोप, इटली और स्विटजरलैंड में काफी रहती है। इसकी मांग बढ़ने की सबसे ज्यादा वजह यह भी है कि इसे हार्ट के मरीजों के लिए बेहतर माना जाता है, यही कारण है कि इसे लोगों को काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए आपको इसके बारे में बेहतर जानकारी देते हैं, ताकि आप आसानी से इस बिजनेस को शुरु करके अच्छे खासे पैसे कमा सकें।

गौरतलब है कि गुच्छी मशरूम को सेहत के लिए काफी बेहतर माना जाता है। इसके इसके साथ इसका स्वाद भी काफी बेहतर होता है। यह सेहतमंद मशरूम खास तौर पर पहाड़ी इलाकों में उगता है। ये उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल के इलाकों में पाया जाता है।
ये मशरूम दरअसल उगाया नहीं जाता है, ये कुदरती रूप से जंगलों में पाया जाता है, जो उसी खास परिवेश में उगता है। यही कारण है कि इस मशरूम को खोजना काफी मुश्किल काम होता है और इसकी कीमत भी इतनी ज्यादा है। वैसे इस मशरूम खोजने के लिए आपको खास ग्यान की जरूरत होती है, इसीलिए स्थानीय लोगों को इसे ढूंढ़ने में महारथ हासिल होती है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि यह मशरूम पहाड़ के उपरी इलाकों में पाया जाता है। यह मशरूम आमतौर पर फरवरी लेकर अप्रैल महीने तक उगता है। इतनी महंगी होने के बाद भी इस सब्जी की डिमांड मार्केट में काफी ज्यादा है। इसे सुखाने के बाद मार्केट में बेचा जाता है।
इस सब्जी की मांग और कीमत इसके स्वाद के अलावा खास गुणों की वजह से काफी ज्यादा है। इसे हार्ट प्रॉबल्म में काफी फायदेमंद माना जाता है। इस मशरूम में आपको वि्टामिन-सी की भी अच्छी मात्रा मिलती है। इसके अलावा इसमें अमीनो एसिड्स की भी अच्छी मात्रा मिलती है।
इसके गुणों की वजह से इसका वर्णन आयुर्वेद में भी मिलता है। अगर आप इस मशरूम की पहचान कर सकते हैं, तो इसे बेचकर आप अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैें।
इसके लिए आपको इसे जंगल से लेकर आना होगा अच्छे से सुखाना होगा और फिर इसे मार्केट में बेचा जा सकता है। अगर आप इस मशरूम को बेचने का प्लान रेडी कर लेते हैं, तो आपको करोड़पति बनने मे ज्यादा समय नहीं लगेगा। इस बिजनेस आइडिया के तहत आपको लागत के तौर पर कुछ खास नहीं लगाना है पर इससे आपको फायदा बहुत तगड़ा होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?



Click it and Unblock the Notifications