Banana Paper Making Business: अगर आप बिजनेस करना चहाते हैं, तो आपके पास ऑप्शन की कोई कमी नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने वजा रहे हैं, जिसे आप आसानी से कम लागत में शुरू कर सकते हैं और हर महीने अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। यह बिजनेस केले से कागड बनाने का है। इसमें आपका इनवेस्टमेंट भी ज्यादा नहीं आता है। यह बिजनेस गांव शहर कहीं भी शुरू किया जा सकता है। इसकी सबसे सही बात ये है कि इसे देश की किसी भी हिस्से में शुरू किया जा सकता है।
कागज की डिमांड पूरे देश में है और यही कारण है आपका यह बिजनेस हमेशा चलता रहेगा। आइए जानते हैं इस बिजनेस को कैसे शुरू कर सकते हैं और आपको इससे कितना फायदा मिल सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि यह केले से कागज बनाने की मैन्यूफैक्टिरिंग यूनिट होती है। इस बिजनेस में पेपर बनाने के लिए केले के पौधे की छाल या केले के छिलके के रशों का इस्तेमाल करके पेपर बनाया जाता है।
गौरतलब है कि केले से बने कागज आम पेपर के मुकाबले काफी मजबूत और कम डेंसिटी वाले होते हैं। इसमें हाई डिस्पोजेबिलटी पाई जाती है। इसके अलावा ये पेपर आम कागज के मुकाबले हाई टेंसाइल स्ट्रेंथ वाला होता है, इस लिए जल्दी फटता भी नहीं है। यही कारण है कि इस पेपर की डिमांड मार्केट में भी काफी ज्यादा होती है।
इस बिजनेस को शूरू करने में लगेंगे कितने पैसे
आजकल हम कोई भी बिजनेस शूरू करना चाहते हैं, तो सबसे पहले हमारे दिमाग सवाल आता है कि इस बिजनेस को शूरू करने में कितनी लागत आएगी। आमतौर पर दूसरे बिजनेस शुरू करने पर आपको ज्यादा पैसे लगाने होते हैं, लेकिन यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह बिजनेस शुरू करने के लिए 16.5 लाख रुपए तक की लागत आती है।
आप मात्र 1.7 लाख रुपए तक के निवेश से यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं। बाकी के पैसे आप आसानी से फाइनेंस करवा सकते हैं। इसके वर्किंग कैपिटल में 3 लाख रुपए के आस पास लेगेंगे। वहीं 12 लाख रुपए तक की रकम का टर्म लोन मिल जाएगा।
इसके अलावा अगर आप के पास पैसे नहीं है, तो आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन ले सकते हैं। यह लोन आपको बिना किसी सिक्योरिटी के मिल जाता है। इसके तहत आपको 10 लाख रुपए तक का लोन मिल रहा है।
फायदा भी होगा जबरदस्त
यह बिजनेस शुरु करके आप बड़ी आसानी से 5 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस बिजनेस से आप बड़ी आसानी से लाखों रुपए का मुनाफा कमा सकते हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस बिजनेस पहले साल 5 लाख से ज्यादा का मुनाफा आपको मिलेगा और धीरे-धीरे 7 लाख रुपए और उससे ऊपर का भी फायदा हो सकता है। वहीं अगर सप्लाई ज्यादा है तो आपको और भी ज्यादा फायदा हो सकता है।
यह बिजनेस हर उस जगह पर किया जा सकता है, जहां पर केले के फल और उसके पेड़ आसानी से मिल जाएं, तो आपकी कॉस्ट काफी कम हो जाएगी और प्रॉफिट मार्जिन बढ़ सकता है। इसके साथ अगर आप केले की खेती करते हैं, तो भी ये बिजनेस आपको जबरदस्त फायदा दे सकता है।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत



Click it and Unblock the Notifications