Banana Farming Business Idea : अगर आप भी खेती किसानी करते हैं, तो अभी जान लीजिए केले की खेती से कैसे करें बंपर कमाई इस समय बाजार में अगर हम केले की बात करें तो बाजार में फलों में केले की सबसे बहुत ज्यादा मांग रहती हैं, क्योंकि माना जाता है लोग जिम और सुबह के नाशते में केले का सेवन अधिक किया करते हैं, जिस वजह से केले की बहुत ज्यादा डिमांड देखने को मिलती है। आप भी जान लीजिए अगर कम समय में कमाना चाहते हैं, ज्यादा रकम तो शुरू करना होगा केले की खेती।
खेती किसानी बहुत मेहनत का काम माना जाता है, लेकिन इतने कम समय में आपको कोई भी फसल इतना अच्छा मुनाफा प्रदान नहीं करवा पाती है, केले की खेती में एक बार आप केले के पौधे को लगाएं और पांच साल तक निश्चिंत होकर कमाई करते रहिए। अगर किसी भी चीज की खेती करते हैं, तो आपकि फसल का आपको तुरंत पूरा पैसा नहीं मिल पाता होगा, क्योंकि आढ़ती कुछ रकम अपने पास रख लेता है, यह एक ऐसी फसल है, जिसमें आपको पूरी रकम एक बार में मिल जाती है।
केले की खेती के लिए आपको इसकि देखरेख बहुत ज्यादा करनी पड़ सकती है, क्योंकि इस फसल को लगाने पर आपको नुलाई और पैडों को गोड़ना भी पड़ सकता है, क्योंकि इन सारी चीजों पर अगर आप ध्यान देंगे तो आपकि फसल बहुत बेहतर तैयार होगी और वो आपकि फसल बाजार में बहुत बंपर कमाई करवा सकती है।
अगर हम गौर करें तो भारत के अलग-अलग राज्यों में कुछ भिन्न-भिन्न तरिके से केले की खेती करी जाती है। भारत में सबसे ज्यादा बिहार के हाजीपुर का केला बहुत ज्यादा मशहूर है, जिसकी मांग देश में ही नहीं विश्व में भी है। हाजीपुर का केला बेहद ही मीठा और बहुत अच्छा केला माना जाता है। माना जाता है हाजीपुर के किसान केले की सबसे अधिक मात्रा में फसल तैयार किया करते हैं, क्योंकि यह फसल बहुत ही कम समय में बंपर कमाई करवाती है।
केले की फसल लगाने में कितनी लगेगी रकम
अगर आप केले की खेती करने वाले हैं, तो आप जान लीजिए एक बीघे में अगर आप केले की खेती करते हैं, तो करीब 50,000 रुपए की रकम लग सकती है, इस फसल में एक बार रकम लगाइए और एक से दो लाख रुपए तक का मुनाफा कमां सकते हैं। कृषि संस्थानों द्वारा किसानों को हमेशा एक सलाह दी जाती है, कि वह फसल काटने के बाद अपने खेत का कचरा किसी दूसरे स्थान पर ना डालकर बल्कि अपने खेत में गोबर डाल कर एक साथ पड़ा रहने दे और कुछ समय बाद वह बेहतर खाद के रुपए में बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे आपको अपने खेत में खाद डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
केले की खेती करने के लिए तापमान और मौसम
केले की खेती करने के बारे में अगर आप सोच रहे हैं, तो आपको तापमान और मौसम के बारे में जरूर पता होना चाहिए, क्योंकि फसल तैयार करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण सवाल है। केले की खेती के लिए 13 डिग्री, -38 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान सबसे अच्छा रहता है। इसकी फसल 75-85 प्रतिशत की सापेक्षिक आर्दता में अच्छी तरह बढ़ती है। भारत में ग्रैंड नाइन जैसी उचित किस्मों के चयन के माध्यम से इस फसल की खेती आर्द्र कटिबंधीय से लेकर शुष्क उष्ण कटिबंधीय जलवायु में की जा रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications