Agri Farming Business Idea: सिर्फ फल और सब्जी ही नहीं बल्कि फूलों की खेती भी आपको जबरदस्त मुनाफा दे सकती है। आज हम आपको जिस फूल के बारे में बताने जा रहे हैं, इसकी खेती में लागत तो काफी कम आती है पर इसका रिटर्न काफी जबरदस्त होता है। आज हम बात कर रहे हैं जंगली गेंदे के फूल की, जिसकी खेती किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। आपको बताते चलें कि जंगली गेंदा एक ऐसा फूल होता है इसके फूल और पत्तियों में इत्र पाया जाता है। इस फूल और इसकी पत्तियों में मौजूद इस सुगंधित तेल का इस्तेमाल कीटनाशक दवाइयां बनाने के साथ इत्र बनाने के लिए भी किया जाता है।
यही कारण है कि इसके तेल की डिमांड काफी ज्यादा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसकी खुशबू से जंगली जानवर किसने की फसल को नुकसान नहीं पहुंचते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल किसानों द्वारा छिड़काव के लिए भी किया जाता है। बता दें कि भारत के अलावा भी कई अन्य ऐसे देश हैं, जो जंगली गेंदे की खेती करते हैं। इनमें आस्ट्रेलिया, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसे देश शामिल हैं।

जंगली गेंदे की खेती का सबसे बड़ा यह फायदा है कि इस देश के किसी भी हिस्से में उगाया जा सकता है। भारत में आपको यह पहाड़ी से लेकर मैदानी हिस्सों तक में हर जगह मिल जाएगा। इसे आप हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों से लेकर जम्मू कश्मीर की ठंडी वादियों में और उत्तर प्रदेश के गर्म और ठंडे मैदानों में हर जगह लगा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर जैसे दूसरे प्रदेशों के किसान भी इसकी व्यावसायिक खेती शुरू कर चुके हैं और अच्छा खासा मुनाफा भी कमा रहे हैं। शानदार खुशबू की वजह से इससे निकलने वाले तेल को परफ्यूम में उसे किया जाता है। इसके अलावा तंबाकू के प्रोडक्ट बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आपको सर्दी जुकाम या सांस लेने में दिक्कत है या फिर पेट समझ से संबंधित कोई भी दिक्कत है तो, उन्हें ठीक करने में इस जंगली गेंदे को काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका सीधा सा मतलब है कि जब इतनी सारी चीज बनाने के लिए इस गेंदे के फूल के तेल का इस्तेमाल होता है, तो इसकी डिमांड भी मार्केट में काफी ज्यादा होगी। इतना ही नहीं डिमांड के साथ यह अच्छी खासी कीमत पर बिकता है और यही कारण है कि इसकी खेती करके आपको जबरदस्त फायदा मिल सकता है।
गेंदे की बुवाई में आपको कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए। हमेशा दोमट या फिर बलुई टोमेट मिट्टी में इसकी बुवाई करनी चाहिए। इसके बीज को जमने के लिए गर्मी के समय में बोया जाता है। साथ ही इसकी खेती जहां भी की जाए वहां पर पानी निकालने की व्यवस्था भी दुरुस्त होनी चाहिए।
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जंगली गेंदे की खेती की जा सकती है। वही बीच की सीधी बुवाई अक्टूबर के महीने में की जाती है और पहाड़ी क्षेत्रों में इसकी नर्सरी को मार्च से अप्रैल महीने में तैयार किया जाता है।
उत्तर पैदावार के लिए आप पहले अपनी मिट्टी का चेकअप करा लें और फिर उसे हिसाब से उसे मिट्टी को ट्रीट करें जिससे आपको गेंदे की बेहतर पैदावार मिल सकती है।
इन फसलों को लगाने और काटने का समय भी अलग-अलग है। पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली गेंदे की बुवाई जून जुलाई के महीने में की जाती है और इसकी कटाई अक्टूबर के महीने में होती है। वहीं मैदानी इलाकों में यह फसल अक्टूबर के महीने में लगाई जाती है और इसे मार्च से अप्रैल तक में काट लिया जाता है।
अगर आपके पास करीब 2 हेक्टेयर जमीन है, तो आप बड़ी आसानी से 7000 से 10,000 रुपए तक का इन्वेस्टमेंट करके 5 महीना में डेढ़ लाख रुपए कमा सकते हैं। यह आपको लिए एक शानदार बिजनेस आइडिया हो सकता है।
ऐसा इसलिए है क्योंकि रिपोर्ट के मुताबिक जंगली गेंदे की फसल के उत्पादन में प्रति हेक्टेयर करीब 3500 रुपए का खर्च आता है और इसकी फसल को बेचकर करीब 75000 तक का प्रॉफिट मिलता है। ऐसे में अगर आपके पास दो हेक्टेयर जमीन है, तो आप 7000 के खर्चे में बड़ी आसानी से 1,50,000 रुपए तक बना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications