Collard Greens Business Idea: अगर आप शहर जाकर नौकरी नहीं करना चाहते हैं तो अब परेशान होने की कोई बात नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके तहत आप गांव में खेती करके दो महीने के अंदर लाखों रुपए की बंपर कमाई कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कोलार्ड ग्रीन्स की खेती के बारे में, यह एक पौष्टिक पत्तेदार हरी सब्जी होती है, जिसे लगभग हर जगह बड़ी आसानी से उगाया जा सकता है।
भारत में इसे हका साग के नाम से भी जानते हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपको इसी सब्जी की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप आसानी से अपने गांव में भी अच्छी खासी इनकम कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसकी खेती को पारंपरिक खेती से हट कर माना जाता है। जबरदस्त मुनाफा देने वाले इस सब्जी को नकदी फसल के अंतर्गत गिना जाता है। यह सब्जी हरी पत्तेदार और काफी ज्यादा पौष्टिक होती है और इसकी मार्केट में भी जबरदस्त डिमांड है।
कब होती है इसकी खेती
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आमतौर पर इस सब्जी की खेती जुलाई के महीने में की जाती है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे ज्यादातर क्लाइमेटिक कंडीशन यानी जलवायु में आसानी से उगाया जा सकता है। हरी पत्तेदार सब्जी होने की वजह से यह ज्यादा टेंपरेचर बर्दाश्त नहीं कर सकती है और ज्यादा धूप में इसकी क्वालिटी भी खराब हो जाती है। यही कारण है कि इसे बरसात के मौसम में और ठंडे वातावरण में उगाया जाता है।
बुआई के वक्त ध्यान रखें ये बातें
कोलार्ड ग्रीन्स की बुआई करते वक्त मिट्टी का खास ख्याल रखना चाहिए क्योंकि ये एक हरी पत्तेदार सब्जी है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इसकी बुवाई के लिए मिट्टी का पीएच लेवल 6 से लेकर 6.8 के बीच का ही होना चाहिए। आपको इस सब्जी के बीज बोने होते हैं। इन्हें जमीन में आधा इंच नीचे और करीब 15 से 20 इंच की दूरी पर रोपना पड़ता है। इससे सभी पौधों को उगने और बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाती है।
क्योंकि यह हरी पत्तेदार सब्जी है तो इसमें सिंचाई की काफी जरूरत पड़ती है। इसके अलावा इन्हें कीड़ों से बचना भी काफी जरूरी है। उसके लिए आप नेचुरल पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कोलार्ड ग्रीन्स भारत के कई राज्यों में उगाया जाता है। यह साउथ इंडिया में प्रमुख रूप से उगाया जाता है। ऐसा इस लिए है, क्योंकि इस जगह पर मौसम ठंडा रहता है, तो इस लिए यहां का वातावरण इस सब्जी को उगाने के लिए सही है। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के किसान भी विशेष रूप से इस सब्जी की खेती करते हैं। कम टेंपरेचर में उगने वाली ये सब्जियां कश्मीर में भी उगाई जाती है।
इससे होगी शानदार कमाई
कोलार्ड ग्रीन की सब्जी बाजार में काफी महंगे दाम पर बिकती है। बजार में इसकी कीमत 100 रुपए प्रति गुच्छे की है। इसे अगर 1 हेक्टेयर एरिया में लगाया जाए तो आप इस एग्रीकल्चर बिजनेस आइडिया से अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं और लाखों रुपए आसानी बना सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications