Chhattisgarh CM: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार प्रदर्शन करती नज़र आ रही है। एबीपी न्यूज और सी वोटर सर्वे की मानें तो छत्तीसगढ़ की कुल 11 लोकसभा सीटों में से 10 एनडीए को मिल सकती है, जबकि एक सीट इंडिया गठबंधन को हासिल हो सकती है। वहीँ वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 50 % , इंडिया गठबंधन को 44 फीसदी और अन्य को 6 % वोट मिलने की संभावना है।

यह स्थिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गारंटी को पूरा करने करने की वजह से ही बनी है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में हाल ही में विधानसभा चुनाव जीतकर भाजपा सत्ता पर काबिज हुई है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने संकल्प पत्र घोषित किया था,उसे मोदी की गारंटी बताया गया था। यानी चुनाव जीतने की सूरत में सभी वादों को पूरा किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीता और विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री बने। महज चार महीने के कार्यकाल में भाजपा ने अपने अधिकांश वादों को पूरा कर दिया है। सियासत के जानकार मानते हैं कि यह सब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व की वजह से संभव हो सका है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने 20 में से 14 गारंटियों को लोकसभा चुनाव के पहले ही पूरा कर दिया है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण महतारी वंदन योजना, 3100 रुपये में धान खरीदी, 18 लाख पीएम आवास,रामलला मंदिर दर्शन योजना लागू हो चुकी है, वहीं पीएससी परीक्षा घोटाले में सीबीआई जांच की अनुशंसा विशेष रूप से शामिल हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सबित कर दिया है कि मोदी जो गारंटी देते हैं,उसे पूरा किया है। लिहाजा वह बीजेपी का भरोसेमंद चेहरा, भाजपा के सबसे बड़े आदिवासी चेहरे के रूप उभर रहे हैं। इनका अधिक से अधिक उपयोग भारतीय जनता पार्टी अब देश भर के आदिवासी समाज को साधने में कर रही है। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान विष्णुदेव साय की सभाएं पड़ोसी यथा मध्य प्रदेश से लेकर तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड में हो रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications