Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के ठीक बाद लोकसभा चुनाव बिगुल फूंक दिया गया। राज्य में विष्णुदेव साय सीएम बने, तो भाजपा संगठन की उम्मीदे उनसे अधिक थी। बेहद ही कम समय में उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान किये गए वादों को धरातल पर लाकर बता दिया कि मोदी की हर गारंटी पूरी होगी।

भाजपा के मज़बूत स्थिति में होने की वजह से कांग्रेस का कुनबा कमज़ोर होने लगा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा प्रवेश को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व अब तक 20 हजार से अधिक लोगों ने BJP में प्रवेश किया है। BJP प्रवेश करने वालों में अधिकांश कांग्रेस से आए हैं। अभी भी बड़ी संख्या में प्रवेश के आवेदन रुके हुए हैं।
ज्ञात हो कि संजय श्रीवास्तव BJP प्रवेश समिति के प्रभारी भी हैं। जानकर इस स्थिति के लिए पीएम मोदी के मैजिक के साथ ही विष्णुदेव साय सरकार के प्रति लोगो के बढे हुए भरोसे को भी मानते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव भी होने हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर के नेता भाजपा के साथ जुड़कर अपने राजनीतिक भविष्य को तलाश रहे हैं।
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का कहना है कि आमजनों को मोदी की गारंटी पर बस्तर वासियों को पूरा भरोसा है। केन्द्र सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार भी मोदी की गारंटी को लागू करने में तत्परता दिखाते हुए महतारी वंदन योजना, 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करना, किसानों को समर्थन मूल्य और बोनस प्रदान करना, जैसे कार्यों को मूर्तरूप दिया है। राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने से हर वर्ग में उत्साह है।
कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का कहना है कि कांग्रेस लोक लुभावन झूठे वादों को दिखाकर सत्ता में आई थी और उसी तरह छत्तीसगढ़ की जनता ने उसे नकार दिया। मौजूदा लोकसभा चुनाव में भी जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेगी। मोदी की गारंटी पर क्षेत्र की जनता को पूरा भरोसा है। इसी की नतीजा है कि अब लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा से जुड़ना चाह रहे हैं।
यह भी पढ़ें OPINION: छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है आदिवासी स्वाभिमान की रक्षा, सीएम विष्णुदेव साय ने किया कमाल
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications