Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जब राज्य की कमान मिली,तब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भरोसा था कि प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री के तौर पर वह बस्तर और सरगुजा के लोगों का दिल जीतेंगे। अल्प अवधि में ही उन्होंने इस भरोसे को सही साबित कर दिखाया है। साय ने केवल अपने फैसलों से बल्कि अपने राजनीतिक कौशल से भी आदिवासियों का दिल जीता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि भाजपा ने आदिवासियों का सम्मान किया। आदिवासियों के उत्थान के लिए अलग से आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। कांग्रेस ने आदिवासियों का केवल वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया है। साय का कहना है कि केंद्र में जबसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आई है, तबसे आदिवासियों का लगातार विकास हो रहा है।
जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्वयं के प्रयासों की बात हो,तो उन्होंने पद ग्रहण के करने के साथ ही बस्तर और सरगुजा के आदिवासी क्षेत्रों में कई विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही उन्होंने बस्तर के माओवादी प्रभावित क्षेत्र में नियद नेल्लार योजना भी शुरू कर दी है,जिसका मकसद विकास से दूर अन्यन्त सुदूर अंचलों में वह कार्य कर दिखाना है,जो कोई सरकार नहीं कर सकी है। अब प्रशासनिक अमला आदिवासियों के घरों तक पहुँच रहा है और उनकी समस्याओं को सुन भी रहा है,समझकर हल भी कर रहा है।
साय जब सीएम बने,तो उनकी पहली चुनौती बदहाल अर्थव्यवस्था वाले छत्तीसगढ़ में लोककल्याणकारी योजनाओं को बरकरार रखने की थी। केवल चार महीने के बाद लोकसभा के चुनाव थ। फिर भी उन्होंने इतने कम समय में आदिवसियों को यह भरोसा दिलाना दिला दिया है कि उसने उन्हें मुख्यमंत्री चुनकर कोई गलत काम नहीं किया है।
पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव का कहना है कि विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने के बाद जशपुर समेत पूरे प्रदेश की जनता के मन में विश्वास जागा है कि नक्सलवाद,मतांतरण और अवैध घुसपैठियों की समस्या से निजात मिल सकेगी। विष्णुदेव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने अपने 4 महीने के छोटे से कार्यकाल में बड़े बड़े काम करके दिखाया है। 18 लाख परिवारों को पीएम आवास का लाभ देने के लिए आवश्यक बजट की व्यवस्था ,महतारी वंदन का लाभ मिलना हितग्राहियों को शुरू हो चुका है। वहीं तेंदूपत्ता संग्राहकों के चरण पादुका,छात्रवृत्ति और बोनस की योजना को बीजेपी फिर से शुरू कर रही है।
यह भी पढ़ें OPINION: छत्तीसगढ़ में जमीनों के गाइडलाइन रेट पर छूट खत्म, विष्णुदेव सरकार के कदम से किसानों को मिलेगा फायदाc
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications