OPINION: विष्णुदेव सरकार ने की मोदी की हर गारंटी पूरी, छत्तीसगढ़ में लौटा सुशासन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार के बनने के बाद से सुशासन कायम हो गया है। भाजपा सरकार ने बेहद कम समय में ही कई जनहितकारी फैसलों से समाज के हर वर्ग की तरक्की और खुशहाली के लिए अनेक कदम उठाए हैं। इससे सरकार की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

vishnu dev modi 600 jpg

सीएम विष्णु देव साय ने 13 दिसम्बर 2023 को प्रदेश की बागडोर संभाली। उनके बागडोर संभालते ही छत्तीसगढ़ में सुशासन का सूर्योदय होने लगा है। राज्य सरकार सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ध्येय वाक्य को लेकर आगे बढ़ रही है। सीएम साय ने महज 4 महीने के नेतृत्व में कई जनहितकारी निर्णय से समाज के हर वर्ग की तरक्की और खुशहाली के लिए अनेक कदम उठाए गए। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के पूर्व तक कई महत्त्वपूर्ण घोषणाएं हुई और फैसले किये गए।

राज्य की जतना मानती है कि सुशासन के लौटने का मुख्य कारण स्वच्छ प्रशासन और सरकारी काम-काज में पारदर्शिता का आना है। छत्तीसगढ़ का हर नागरिक राज्य सरकार की कल्याणकारी सोच से वाकिफ है। आमजनों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। कम समय में राज्य सरकार ने जनता से किए गए वादे पूर्ण करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में न्याय, राहत और विकास का नया दौर शुरू हुआ है। सेवा, सुशासन, सुरक्षा और विकास के संकल्प को लेकर साय सरकार जनता की सेवा में दिन-रात लगी हुई है।

सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने शपथ ग्रहण करते ही प्रथम कैबिनेट में 18 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्के आवास बनाने का निर्णय लिया था। छत्तीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना के तहत सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का वादा भी निभाया और धान खरीदी की पारदर्शी और सुगम व्यवस्था भी की। भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में अब तक का सर्वाधिक धान खरीदी का कीर्तिमान स्थापित हुआ है।

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। विष्णुदेव साय सरकार ने युवाओं के हित में बड़ा फैसला लेते हुए पीएससी भर्ती परीक्षा वर्ष 2022 प्रकरण की सीबीआई जांच कराने का फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को शासकीय सेवाओं में भर्ती हेतु अधिकतम आयु सीमा की छूट अवधि पांच सालों के लिए बढ़ा दी गई है। भाजपा सरकार के इस फैसले से अनेक युवाओं को इसका लाभ मिलेगा और वह नए सिरे से हर क्षेत्र में प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होंगे।

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना, रामलला दर्शन योजना, नियद नेल्लार योजना समेत कई योजनाओं के लागू होने के साथ ही उसपर शानदार काम हो रहा है, इसलिए आमजनों में अब सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। संभवतः लोकसभा चुनाव में इसका लाभ सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें OPINION: छत्तीसगढ़ से नक्सल समस्या का होगा खात्मा, एक्शन मोड में है विष्णुदेव साय सरकार

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+