Chhattisgarh News: केंद्र की मोदी सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं से जोड़कर उन्हें इसका फायदा दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा को गांवों में बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। बड़ी तादाद में लोग इस संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी पाने के साथ ही उसका लाभ भी उठा रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनभागीदारी के मामले में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी प्रदेशों में से एक है। इस यात्रा में जनभागीदारी का राष्ट्रीय औसत 10 % है, जबकि छत्तीसगढ़ में इस यात्रा में जनभागीदारी 30 % से अधिक है।

बीते 16 दिसम्बर से छत्तीसगढ़ में शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा सुदूर वनांचल के गांव-गांव तक पहुंच रही है। इस यात्रा के माध्यम से लोग शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में इसमें बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। प्रदेश के दक्षिणी छोर के सीमावर्ती जिले सुकमा में संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रशासन ने लोगों को लाभान्वित करने में विशेष उपलब्धि हासिल की है। संकल्प यात्रा में लगाए जा रहे शिविरों में अवसर पर ही किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन, राशन कार्ड के लिए नाम में संशोधन के साथ-साथ हेल्थ कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण एवं मुफ्त दवाएं दी जा रही है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सुकमा जिले के 65 ग्राम पंचायतों में भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण, 47 ग्राम पंचायतों में सभी योग्य लोगों को आयुष्मान कार्ड, 12 ग्राम पंचायतों में ओडीएफ प्लस मॉडल और एक ग्राम पंचायत में हर घर जल की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर ग्राम पंचायतों को अभिनंदन पत्र वितरित किए गए हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्व-सहायता समूहों, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम ''धरती कहे पुकार के'' का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभ पाने वाले 1328 हितग्राहियों द्वारा ''मेरी कहानी मेरी जुबानी'' के माध्यम से सफलता की प्रेरक कहानियां भी बताई गई, जिससे बाकि लोग इन योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित हो सके।
खाद्य विभाग की तरफ से सुकमा जिले में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत अब तक 886 पात्र परिवारों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। इसी तरह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 723 तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 725 आवेदनों का पंजीयन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से 375 किसानों का पंजीयन तथा 546 कृषकों को क्रेडिट कार्ड जारी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें OPINION: छत्तीसगढ़ के किसानों और आम नागरिकों की बेहतरी का संकल्प, साय सरकार ने बनाया विकास का रोड मैप
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
