उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश
Pushkar Singh Dhami News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए प्रारंभ होने वाली 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' के संबंध में चर्चा करते हुए राज्य सचिवालय से लेकर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सोलर पैनल को अनिवार्य करने के निर्देश दिए।

80 प्रतिशत शिकायतों का समाधान करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान मार्च 2024 तक 80 प्रतिशत शिकायतों का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। 9 मई 2023 से 22 जनवरी 2024 तक कुल 95573 शिकायतें पंजीकृत हुई। जिनमें से लगभग 60 प्रतिशत शिकायतों का समाधान संतोषजनक रूप से किया गया है।
सीएम दर्पण डैशबोर्ड 2.0 का शुभारंभ
इस दौरान कुछ शिकायतकर्ताओं से भी फोन पर बात कर उनका फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी शिकायत का निस्तारण होने पर सीएम हेल्पलाइन को प्रभावी बताते हुए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। बैठक में सीएम दर्पण डैशबोर्ड 2.0 का शुभारंभ भी किया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, इन कर्मचारियों को दी गई ये सहूलिय


Click it and Unblock the Notifications